छत्तीसगढ़ में हुई रावण पर राजनीति , एक ही ग्राउंड में बने कांग्रेस और भाजपा के दो अलग-अलग रावण

रायपुर , 25-10-2023 4:12:37 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हुई रावण पर राजनीति , एक ही ग्राउंड में बने कांग्रेस और भाजपा के दो अलग-अलग रावण
रायपुर 24 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. वहीं दशहरा के मौके पर रावण को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस में सियासी वार देखने को मिला. रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मेरा राम-मेरा रावण, तेरा राम- तेरा रावण हुआ. साथ ही दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया।

दरअसल राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में कांग्रेस और बीजेपी के अलग-अलग नौ दुर्गा पंडाल स्थापित किये गए हैं. दशहरा के मौके पर दोनों पंडाल में रामायण मंचन का आयोजन किया गया. वहीं एक ही मैदान में दो रावण और दो राम समेत रामायण के अन्य पात्र भी देखने को मिले।

भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम 75 साल से BTI ग्राउंड में खम्हारडीह दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा दुर्गा पूजा और दशहरा मनाया जा रहा है लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार आई है सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और तानाशाही दिखाते हुए मैदान का बंटवारा कर दिया  है।

वही कांग्रेस नेता राकेश धोतरे ने कहा पूरे देश में धूमधाम से नवरात्र और दशहरा उत्सव मनाया जाता है और हम भी पूरे धूम धाम से नवरात्र और दशहरा उत्सव मना रहे हैं. निशुल्क गरबा का आयोजन करते हैं. लोगों का अपार जनसमर्थन मिलता है. राम सबके हैं. इसे मेरा राम तेरा राम, मेरा रावण और तेरा रावण बीजेपी वाले कर रहे हैं. हम तो राम को मानने वाले हैं. रावण जैसे व्यवहार तो वो कर रहे हैं.

इधर आम लोगों का कहना है ग्राउंड के विभाजन हो जाने से जगह कम होती है. आयोजन में दिक्कत होती है. दोनों पार्टियों के बीच कम्पटीशन की वजह से न रामायण मंचन का उधर खड़े लोग आनंद ले सकते हैं और न इधर खड़े लोग शांति से रामायण देख सकते हैं. कोलाहल जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिधर जाओगे वहां लोग पार्टी के चश्मे से देखते हैं कि ये कांग्रेसी हैं और ये भाजपाई हैं. हम लोगों के हिसाब से तो बिल्कुल दो आयोजन एक ही जगह में नहीं होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH