छत्तीसगढ़ - आखिरी चार सीटों पर उम्मीदवार तय करने में भाजपा को छूट रहा है पसीना

रायपुर , 23-10-2023 1:20:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आखिरी चार सीटों पर उम्मीदवार तय करने में भाजपा को छूट रहा है पसीना
रायपुर 22 अक्टूबर 2023 - भाजपा की चार सीट कसडोल , बेलतरा , बेमेतरा और अंबिकापुर जातिगत समीकरण में अटकी हुई हुई। इन सीटों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और वर्तमान विधायक रजनीश सिंह का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इनकी टिकट खतरे में नजर आ रही है। कसडोल में कांग्रेस भाजपा एक दूसरे की घोषणा का इंतजार कर रहे।

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस का पत्ता देख कर भाजपा यहां अपना दांव खेलेगी। हालांकि दावेदार प्रचार में लगे हुए है। अंबिकापुर की बात करें तो सरगुजा की 5 सीटें सामान्य है। मनेन्द्रगढ़ , भटगांव और बैकुंठपुर में ओबीसी को और प्रेमनगर में SC को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अंबिकापुर से भाजपा सामान्य वर्ग के किसी को टिकट देना चाहती है। 

बेमेतरा से राहुल टिकरिया का नाम लगभग तय है लेकिन यहां से पिछले दिनों जनता कांग्रेस से प्रवेश करने वाले योगेश तिवारी की वजह से मामला अटक गया है। वह भी सामान्य वर्ग से एक प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने तखतपुर से धर्मजीत सिंह और कोटा से प्रबल प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है ऐसे में इसी जाति वर्ग के रजनीश सिंह की टिकट जातिगत समीकरण में फंस गई है।

कसडोल से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल प्रमुख दावेदार हैं लेकिन भाजपा ने पहले ही दो अग्रवालों को टिकट दे दिया है ऐसे में जातिगत समीकरण में गौरीशंकर अग्रवाल की टिकट फस गई है। 

पार्टी के नेताओं का कहना है सभी पहलुओं में ध्यान रखते हुए और विचार विमर्श कर टिकट का वितरण किया गया है बची हुई चार सीटों के नाम भी लगभग तय कर लिए गए हैं जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH