छत्तीसगढ़ - टिकट कटने से बागी हुए कांग्रेस विधायक , अब इस पार्टी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 22-10-2023 6:47:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टिकट कटने से बागी हुए कांग्रेस विधायक , अब इस पार्टी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
मनेन्द्रगढ़ 22 अक्टूबर 2023 - मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को उनके निवास में इस बात की अधिकृत घोषणा की जाएगी। विधायक के निवास में विधानसभा से समर्थकों को बुलाया गया है। इस दौरान गोडवाना गणतंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम मौजूद रहेंगे। 

इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर SL उदय ने की है। मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। उनका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लड़ने का ऑडियो भी सामने आया था। मनेंद्रगढ़ से उनका कांग्रेस ने टिकट काटकर अधिवक्ता रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

इसके पहले शनिवार को विधायक डॉ विनय जायसवाल को मनेंंद्रगढ़ में लोगों से मिलते देखा गया था कांग्रेस ने उनका टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी लोगों से मिल रहे हैं । शनिवार को वे मनेन्द्रगढ़ पहुँचे और अपने समर्थकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण करते नजर आए। 

इस दौरान आम लोगों के अलावा व्यापारियों से भी उन्होंने बात की। विधायक के साथ कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन भी मौजूद रहे  कांग्रेस संघटन का कोई पदाधिकारी इस दौरान नजर नहीं आया इस दौरान विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे भी लगे। विनय जायसवाल के इस तरह सड़क पर पैदल घूमते देख तरह तरह की चर्चा भी होती रही।

इस बीच चिरमिरी से एक और बड़ी खबर सामने आयी है, ब्लॉक कांग्रेस खड़गवां के अध्यक्ष मनोज साहू गोंडवाना पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के फैसले से खासे नाराज है, आगामी​ विधानसभा चुनाव में इससे कहीं कांग्रेस को नुकसान न हो जाए इस बात की आशंका बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH