छत्तीसगढ़ - क्‍या है भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्‍या का सच , टारगेट किलिंग या फिर राजनीतिक षडयंत्र ???

रायपुर , 22-10-2023 4:58:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - क्‍या है भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्‍या का सच , टारगेट किलिंग या फिर राजनीतिक षडयंत्र ???
रायपुर 21 अक्टूबर 2023 - भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्‍या पर राजनीति गरमाने लगी है। एक तरफ भाजपा इसके लिए राज्‍य सरकार को जिम्‍मेदार बताहुए इस हत्‍या को टारगेट किलिंग बता रही हैं वही कांग्रेस भी इस मामले में हमलावर है। पार्टी के प्रवक्‍ताओं ने आज प्रेसवार्ता लेकर हत्‍या के लिए भाजपा पर निशाना साधा है। चुनाव के बीच हुई इस घटना पर सियासी घमासन तेज होने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया , मोहला-मानपुर में हुई भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या पर दुख जताया उसके साथ ही लगातार हो रही हिंसा और भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी बताया उन्होंने कहा कि “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” बोलने पर भिलाई में जान से मार दिया। “माता दुर्गा की प्रतिमा” स्थापित करने पर मोहला मानपुर में जान ले ली। “एक वर्ग विशेष” का अत्याचार नहीं सहा तो बीरनपुर में बलिदान हो गए।

भाजपा के ध्वज तले जनता की आवाज़ उठाई तो बस्तर में हत्या कर दी। लेकिन यह सरकार कहती है कि “भरोसा” करो, आख़िर किस बात का भरोसा? अब छत्तीसगढ़ की जनता को यह निर्णय करना है कि उन्हें कानून व्यवस्था चाहिए या ऐसे आतंक का वातावरण?

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला व पार्टी प्रवक्‍ताओं ने पलटवार किया। कहा कि भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया टारगेट किलिंग की बात कर रहे थे उनके बयानो से भाजपा का एक बार फिर से गिद्ध वाला चरित्र उभरकर सामने आया है। भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है।

जब केंद्र सरकार ने भाजपा के 24 नेताओं को खोज-खोज कर सुरक्षा प्रदान की तो बिरजू तारम को ही सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? भाजपा बताए 24 नेताओं को सुरक्षा देने का क्या पैमाना था? बिरजू तारम को सुरक्षा नहीं देने का क्या पैमाना था? आज भाजपा के लोग दावा कर रहे बिरजू तारम को खतरा था तो यह बात उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया था?

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH