छत्तीसगढ़ - वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले लाखो रुपये , चुनावी रकम होने की आशंका
धमतरी , 22-10-2023 4:05:08 AM
धमतरी 21 अक्टूबर 2023 - धमतरी जिले में चुनाव को देखते हुए और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सघन जाँच अभियान चला रहा है। वहीं पुलिस की टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में धमतरी पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार में 10 लाख कैश बरामद किया है।
पूरा मामला बोराई थाना क्षेत्र का पुलिस बेरियर नाका का है जहां वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 10 लाख नगद मिला है। पुलिस ने बताया कि सुब्रत मंण्डल के पास से 10 लाख कैश जब्त किया गया है जो कि ओड़िसा के नवरंगपुर जिले का रहने वाला है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार मालिक के पास पैसे को लेकर प्रयाप्त दस्तावेज नहीं थे इसी कारण यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और लगातार वाहनों को चेकिंग करने की बात कह रही है।















