छत्तीसगढ़ के इस पूर्व विधायक के नाम दर्ज है 1200 बाघ और 2000 तेंदुए के शिकार का विश्व रिकॉर्ड

सरगुजा , 18/10/2023 6:07:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस पूर्व विधायक के नाम दर्ज है 1200 बाघ और 2000 तेंदुए के शिकार का विश्व रिकॉर्ड
अम्बिकापुर 18 अक्टूबर 2023 - शिकार करना राजाओं का शौक होता था. वे राजपाट के बाद मन बहलाने के लिए शिकार पर जाते थे. ऐसे किस्से हमने किताबों में पढ़े या फिल्मों में देखे हैं. पर क्या आप यह जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के ऐसे भी राजा रहे हैं, जिनके नाम पर विश्व में सबसे ज्यादा आदमखोर बाघों को मारने का रिकॉर्ड है. दो , चार , दस , बीस या पचास , सौ नहीं बल्कि पूरे 1100 बाघ मारने का रिकॉर्ड. वैसे कुछ स्थानों पर इस बात का भी उल्लेख है कि उन्होंने 1700 से ज्यादा बाघ मारे थे. हालांकि इस संबंध में स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है।

ज्यादा भूमिका बांधने के बजाय हम परिचय कराते हैं. नाम है, महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव जो सरगुजा रियासत के 115वें राजा थे. उनकी इतनी प्रसिद्धी थी कि एक बार एक खूंखार गैंडे को मारने के लिए अफ्रीका बुलाया गया था।

1951 में जब पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए थे, तब महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव विधायक बने थे. एक और रोचक किस्सा यह भी है कि महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के परदादा थे।।सरगुजा रियासत के जानकार गोविंद शर्मा ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि सरगुजा के महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव का जन्म 1893 में हुआ था. वे 1917 से 1965 तक सरगुजा रियासत के महाराजा रहे. 1965 में उनका निधन हो गया. वे विश्व के टॉप टेन शिकारियों में हमेशा पहले नंबर पर रहे।

महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव विश्व में इतने ज्यादा चर्चित थे कि एक बार अफ्रीका में एक घायल गैंडे ने आतंक मचा दिया. बताते हैं कि खास तरह का गैंडा था. उसे कोई भी शिकारी मार नहीं पाया था. इस बीच किसी शिकारी ने उसे घायल कर दिया. इसके बाद वह और खूंखार और वहशी हो गया. तब बरतानिया हुकूमत ने महाराजा से मदद मांगी. विशेष विमान भेजा गया. इससे वे अफ्रीका गए और हाई कैलिबर बंदूक से गैंडे को मार गिराया. अफ्रीका में महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. इस मौके पर विश्व भर के शिकारी जमा हुए थे और मूक सिनेमा भी बनी थी।

महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव के शिकार के कई और रोचक किस्से हैं. उन्होंने विश्व के अंतिम तीन एशियाटिक चीतों का शिकार किया था. उन्होंने दो हजार तेंदुए मार गिराए थे. इसके अलावा एक ही दिन में 13 तेंदुए का शिकार करने का भी रिकॉर्ड बनाया था।

सरगुजा रियासत के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के मुताबिक, हिज हाइनेस महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव ब्रिटिश सरकार के आतिथ्य में विशेष विमान से अफ्रीका गए थे. इस ट्रिप में वे विभिन्न जगहों में पड़ाव डालते हुए 03 अगस्त 1935 को मोम्बासा (मोमबासा) पहुंचे थे और उसी दिन लाल साहेब रामानुज प्रताप सिंह और डॉक्टर साहेब के साथ शहर घूमने निकले थे, तथा अगले दिन 04 अगस्त 1935 को जंजीबार प्रस्थान किये थे. महाराजा के साथ उनके निजी हज्जाम हुसैनी ठाकुर भी अफ्रीका यात्रा में साथ थे. हुसैनी ने ही कई किस्सों को दर्ज किया था।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH