छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बेटे की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा , हत्या के लिए दी गई थी 01 लाख की सुपारी

रायपुर , 16-10-2023 7:23:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बेटे की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा , हत्या के लिए दी गई थी 01 लाख की सुपारी
रायपुर 16 अक्टूबर 2023 - कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे और बहू पर जानलेवा हमला होने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हत्या और डकैती मामले में 8 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि यह सभी 8 आरोपी मकान खाली कराने और सुपारी किलिंग का काम करते हैं। सभी आरोपी कांपा पंडरी के निवासी बताए जा रहे हैं।

इन आठ आरोपियों में शेख नादिम , समीर बाग , रिखी राम , मोहम्मद अब्दुल माजीर खान , सुनील वर्मा , जलधर बाग , नुहरूददीन , मनीष वर्मा को धमतरी पुलिस ने रायपुर के कांपा पंडरी से गिरफ्तार है। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये आठो आरोपी हत्या , मकान खाली कराने एवं मारपीट कर हाथ पैर तोड़ने के नाम पर एक लाख रुपए की सुपारी लिए थे।

बता दे कि इन आरोपियों द्वारा इस हमले में पूर्व विधायक के बेटे की मौत हो गई है जबकि मृतक की पत्नी का इलाज जारी है। घटना से गुस्साए भाजपाईयों ने कुरूद थाने में जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि ग्राम मरौद निवासी भाजपा नेता मृतक चंद्रशेखर गिरी का जमीन को लेकर अपने भाईयों के साथ विवाद चल रहा था।

रविवार की सुबह उसके दोनों भाई 10 से 12 लोगों के साथ उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और चंद्रशेखर गिरी और उसकी पत्नी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर भाजपाईयों ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए धमतरी SP , कुरूद SDOP और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH