छत्तीसगढ़ - टिकट कटने से नाराज दावेदारों की कराई जा रही है जासूसी , इन नेताओं पर जासूस रखे है नजर

रायपुर , 14-10-2023 4:22:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टिकट कटने से नाराज दावेदारों की कराई जा रही है जासूसी , इन नेताओं पर जासूस रखे है नजर
रायपुर 13 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से ही सक्रिय रहे गुप्तचरों ने भाजपा की टिकट के घोषित होते ही अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा में जिन दावेदारों की टिकट कटी है, उनमें से अनेकों ने विरोध के स्वर तेज कर दिए हैं। बाहरी और कमजोर प्रत्याशी का मुद्दा भी गरमाया हुआ है।

इधर, कांग्रेस की टिकट भी अब घोषित होने वाली है। ऐसे में गुप्तचरों की भूमिका बढ़ गई है। ये गुप्तचर विरोध को ताकने के साथ, क्षेत्र की परिस्थितियों पर अपनी सूक्ष्म दृष्टि रख रहे हैं। विरोध का परिणाम क्या होगा, जिन दावेदारों की टिकट काटी गई, वे कितना नुकसान पहुंचा सकते है, आदि पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एक अनुमान के अनुसार, हर जिले में सरकारी स्तर पर पांच से अधिक तो निजी और राजनीतिक स्तर पर हर विधानसभा में इनके पांच से सात गुप्तचर सक्रिय हैं।

भाजपा ने रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा , धरसींवा में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा और आरंग में गुरु खुशवंत साहेब को प्रत्याशी घोषित किया है। इसे लेकर भाजपा के भीतर ही जमकर विरोध हो रहा है। रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत के विरुद्ध रेलवे से इस्तीफा देकर जनसंघ से जुड़े संतोष सिंह ने राजेश मूणत के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने ताल ठोकी है।

उनका कहना है कि राजेश मूणत को हराना उनका उद्देश्य है। हालांकि टिकट की दौड़ से बाहर किए गए रायपुर से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी , डा.विमल चोपड़ा , नवीन मारकंडे सहित हर्षिता पांडेय,  संजय श्रीवास्तव , लक्ष्मी वर्मा और विकास मरकाम को साधने भाजपा प्रवक्ता बनाकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है और गुप्तचर ( जासूस ) इन सब की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH