छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा विधायक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान , पार्टी में मचा हड़कंप

महासमुंद , 14/10/2023 1:34:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा विधायक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान , पार्टी में मचा हड़कंप
महासमुंद 13 अक्टूबर 2023 - भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावती सुर तेज हो गई है. भाजपा नेता व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में नजर आ रहे. डॉ. विमल चोपड़ा ने नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा राजनांदगांव और खैरागढ़ से रमन सिंह यानि ठाकुर परिवार से टिकट दिया गया है. नियम कायदे सिर्फ मेरे लिए ही है. मेरे साथ जातिगत मापदंड का खेल खेला गया है।

दरअसल जिला मुख्यालय की महत्वपूर्ण महासमुंद सीट से भाजपा से योगेश्वर राजू सिन्हा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद डॉ. विमल चोपड़ा के निवास पर उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई. बैठक में डाॅ. विमल चोपड़ा को टिकट नहीं देने पर समर्थक और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली।

इस बैठक से जाहिर हो रहा है कि विमल चोपड़ा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि इस दौरान उन्होंने कहा कि उनसे बड़े नेता संपर्क में हैं. नाम बदलने के भी कयास उन्होंने बताए. चोपड़ा ने यह भी कहा कि जिस पार्टी में पराक्रम नहीं, परिक्रमा का सम्मान होता है, वहां से टिकट नहीं चाहिए

विमल चोपड़ा ने जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं किसी बड़े नेता की परिक्रमा नहीं करता. मेरा कोई गॉडफादर नहीं है. इस वजह से मेरे साथ जातिगत मापदंड का खेल खेला गया है. बहरहाल उन्होंने अपने समर्थको से कहा कि हम आप की भावनाओं का कद्र करते हैं और फैसला एक दो दिन में लेकर आप लोगो को बता देंगे।

विमल चोपड़ा ने यह भी कहा कि राजनांदगांव से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को टिकट मिला है तो वहीं खैरागढ़ से उनके भांजे विक्रांत सिंह को टिकट दिया गया है. दोनों ठाकुर हैं. नियम कायदे सिर्फ मेरे लिए ही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH