छत्तीसगढ़ - टिकट को लेकर भाजपा में बगावत , जिला पंचायत सदस्य ने खोला मोर्चा , पार्टी में मचा हड़कंप

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टिकट को लेकर भाजपा में बगावत , जिला पंचायत सदस्य ने खोला मोर्चा , पार्टी में मचा हड़कंप
राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2023 - अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित डोंगरगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने से खफा होकर जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने बगावत की राह चुन ली है। बागी होकर अब वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विनोद खांडेकर के खिलाफ ताल ठोंकने के लिए दोपहर बाद निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से नामांकन जमा करेंगे।  भाजपा में बगावत का पहला मामला है।

विधानसभा चुनाव के लिए राजेश श्यामकर ने पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए पूरा जोर लगाया था। पार्टी ने उनसे बेहतर प्रत्याशी के तौर पर विनोद खांडेकर को चुना। बौद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले श्यामकर के इस कदम से पार्टी में हडक़ंप की स्थिति है। भाजपा को लेकर श्यामकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। 

उन्होंने पिछले दिनों सोशल मीडिया में पार्टी पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाते बागी तेवर दिखाए थे। इससे पहले आज स्थानीय स्टेट हाईस्कूल में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण निर्दलीय प्रत्याशी के लिए पर्चा जमा करने के लिए श्यामकर के साथ खड़े नजर आए। घुमका के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश यादव भी श्यामकर के पक्ष में दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि राजनीतिक तौर पर राजेश श्यामकर के स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे से भाजपा को ही नुकसान होना है। बौद्ध समाज के मतों का इससे धु्रवीकरण होगा। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भाजपा को ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। इधर रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट के लिए रवाना हुए राजेश  श्यामकर के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई। वहीं भाजपा के खिलाफ राजेश श्यामकर ने साफतौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। क्षेत्र की जनता की आवाज पर वह निर्दलीय चुनाव लडऩे नामांकन जमा करने पहुंचे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH