छत्तीसगढ़ - प्रथम चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू , पढ़े फैक्ट फाईल

रायपुर , 13-10-2023 3:42:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रथम चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू , पढ़े फैक्ट फाईल
रायपुर 13 अक्टूबर 2023 -  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय अधिसूचना जारी करेगा। इसी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो कि 20 अक्टूबर तक चलेगी।

पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर 07 नवंबर को मतदान होगा। इनमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ सीट शामिल हैं। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, उनमें भाजपा ने सभी सीटों प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को घोषित हो सकती है। पहले चरण में 20 सीटों पर 39 लाख 23 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पहले चरण में जिन 20 सीटों पर चुनाव होना है। उनमें से 19 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हैं, वहीं सिर्फ एक सीट राजनांदगांव पर भाजपा का कब्जा है। निर्वाचन कार्यालय ने 9 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी इसके बाद से ही आचार संहिता लागू हो चुकी है।

बस्तर संभाग में देश के धुर नक्सल प्रभावित जिले हैं। पिछली बार चुनाव में यहां गोलाबारी की घटनाएं भी हुई थीं। संभाग से सभी जिलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र की सूची में शामिल किया गया है। यहां रहस्यमयी अबूझमाड़ सहित 4400 वर्ग किमी में फैले घनघोर जंगल व यह क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र से घिरा है। दुर्ग संभाग के आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। इनमें 60 प्रतिशत हिस्सा वन आच्छादित क्षेत्र हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, पहले चरण के मतदान के लिए 13 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि 20 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन के लिए निर्वाचन कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

फैक्ट फाइल

कुल सीट - 20

कुल बूथ - 5,303

समाज - आदिवासी बहुल

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH