छत्तीसगढ़ - माननीयों पर लागू हुई पाबंदी , सायरन , लाल-नीली-पीली बत्ती के साथ महफिलों की रौनक हुई गायब

रायपुर , 11-10-2023 1:25:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - माननीयों पर लागू हुई पाबंदी , सायरन , लाल-नीली-पीली बत्ती के साथ महफिलों की रौनक हुई गायब
रायपुर 10 अक्टूबर 2023 - चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गया है। इस दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का सभी को पालन करना होगा। फिर चाहे वो नेता, मंत्री या फिर अधिकारी ही क्यों ना हो। आइये जानते हैं आचार संहिता में अधिकारियों के लिए क्या-क्या पाबंदियां होती है। 

01 - आचार संहिता के मुताबिक अब मंत्रियों की किसी भी मीटिंग में अधिकारी शामिल नहीं होंगे। यही नहीं मंत्री भी अब अपने क्षेत्र का अधिकारिक दौरा नहीं कर पायेंगे। 

02 - शासकीय वाहन से जाकर चुनाव प्रचार की मनाही होगी, यही नहीं मंत्री अपनी गाड़ी में बत्तियां या सायरन का भी उपयोग नहीं कर सकेंगे।

03 - कोई भी अधिकारी अगर निर्वाचन क्षेत्र के निजी दौरे पर केंद्र या राज्य के किसी मंत्री से मिलता है, तो उसे कदाचार का दोषी माना जाएगा।

04 - मुख्यमंत्री, मंत्रियों और राज्य सरकार के अन्य राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ अब राज्य के अधिकारियों की व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से कोई बैठक / समीक्षा नहीं कर सकते हैं।

05 - चुनाव संचालन से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर अब पूर्ण प्रतिबंध लग गया है।

06 - चुनाव से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को उसके वर्तमान तैनाती जिले में बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि वह उसका गृह जिला है या यदि उसने उस जिले में तीन साल पूरे कर लिए हैं, तो उसे तुरंत हटा दिया जायेगा। 

07 - प्रशासनिक अत्यावश्यकताओं के कारण असाधारण मामलों में राज्य सरकार किसी भी स्थानान्तरण की पूर्व मंजूरी के लिए आयोग से संपर्क कर सकती है।

08 - कानून एवं व्यवस्था की विफलता , प्राकृतिक आपदा आदि को छोड़कर केंद्र या राज्य सरकार का कोई भी मंत्री निर्वाचन क्षेत्र का आधिकारिक दौरा नहीं कर सकेंगे।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH