छत्तीसगढ़ - अभेद है भाजपा के इस प्रत्याशी का किला , जिसे 1990 से अब तक नही भेद पाई है कांग्रेस

रायपुर , 10-10-2023 7:36:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अभेद है भाजपा के इस प्रत्याशी का किला , जिसे 1990 से अब तक नही भेद पाई है कांग्रेस
रायपुर 10 अक्टूबर 2023 -  छत्तीसगढ़ में एक ऐसी विधानसभा है जिसे भेदने का प्रयास कांग्रेस के लिए एक सपना बन गया है। ये विधानसभा है रायपुर की दक्षिण विधानसभा। रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल 7 बार विधायक चुनाव जीत चुके हैं और 8वीं बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। इस बार भी कांग्रेस की कोशिश रहेगी की वो भाजपा के इस अभेद किले को भेद सके।

बता दें कि, रायपुर दक्षिण छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर सिर्फ और सिर्फ एक उम्मीदवार की तूती बोलती है और वो हैं पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल। बृजमोहन अग्रवाल के कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीट पर उन्हें हराने के लिए विरोधियों ने कई बार खेमेबंदी की। लेकिन हर बार बृजमोहन पहले से ज्यादा ताकतवर बनकर उभरे। चाहे छत्तीसगढ़ में किसी की भी लहर चले जातिगत की बात हो, योजनाओं का हवाला दिया जाए या फिर दूसरे तरह के माहौल बने। दक्षिण विधानसभा में बृजमोहन को लेकर जनता की राय टस से मस नहीं हुई।

वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद रायपुर की दो विधानसभा सीट को बांटकर चार सीट बनाई गई। उसके बाद से बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। इस सीट पर अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही बृजमोहन अग्रवाल विधायक हैं। बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बनें। इसके बाद भी वो 1993 , 1998 में भी अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बनें। फिर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चार बार 2003 , 2008 , 2013 और 2018 में चुनाव जीत चुके हैं।

साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर 147400 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से 74824 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले जबकि 71621 महिला वोटरों ने मतदान किया। वहीं 3 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हुए थे। यहां कुल मतदान 61.73 प्रतिशत हुआ था। इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल को 77589 वोट मिले , जो प्राप्त वोट का 52.70 % था जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया अग्रवाल को 60093 वोट पड़े जो प्राप्त वोट का 40.82 फीसदी था। यह चुनाव बृजमोहन अग्रवाल ने कन्हैया अग्रवाल से 17496 वोटों से जीता।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH