छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता के चेहरे के दम पर भाजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव , जाने क्या है भाजपा की रणनीति

रायपुर , 07-10-2023 6:17:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता के चेहरे के दम पर भाजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव , जाने क्या है भाजपा की रणनीति
रायपुर 07 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को चुनाव में हराकर सत्ता से बाहर करने के मिशन में जुटी भाजपा ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अधिक से अधिक चुनावी लाभ हासिल करने की योजना बड़े पैमाने पर बना ली है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में पांच चुनावी सभाएं कर राज्य की सभी 90 विधान सभा सीटों के वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे।

भाजपा की योजना, प्रारंभिक तौर पर छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाएं करवाने की है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की जनसभाओं की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य पांच संभागों रायपुर , दुर्ग , बस्तर , सरगुजा और बिलासपुर में बंटा हुआ है। रायपुर संभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 5 जिले और राज्य की 20 विधानसभा सीटें आती हैं। वहीं, बिलासपुर संभाग में 8 जिले और विधानसभा की 24 सीट , दुर्ग संभाग में 7 जिले 20 सीट , सरगुजा संभाग में 6 जिले 14 सीटें और बस्तर संभाग में राज्य का 7 जिला और विधान सभा की 12 सीटें आती हैं।

चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य के सभी संभागों में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वह उस संभाग के अंतर्गत पड़ने वाले सभी विधान सभा सीटों के पार्टी उम्मीदवारों को अपने मंच पर बुला कर वोटरों से रूबरू करवा कर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH