मौत का गूगल मैप , गूगल मैप के बताए रास्ते पर चल कर कार सवार नदी में गिरे , दो डॉक्टरों की मौके पर ही मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मौत का गूगल मैप , गूगल मैप के बताए रास्ते पर चल कर कार सवार नदी में गिरे , दो डॉक्टरों की मौके पर ही मौत
कोच्चि 03 अक्टूबर 2023 - केरल के कोच्चि से एक हैरान कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां Google मैप देखकर जा रहे दो डाक्टरों की कार नदी में जा गिरी। जिससे दोनों की मौत हो गई। कोच्चि के पेरियार नदी में ये हादसा हुआ है। कार में बैठे अन्य 3 लोग बुरी तरह घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। दोनों मृतकों के नाम अद्वैत (29) और अजमल (29) हैं. ये एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर थे।

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, गोथुरुथ में भारी बारिश हुई थी। जिससे वहां की दृश्यता काफी कम थी. कार चला रहा युवक गूगल मैप के बताए रास्ते से जा रहा था. उसे बाएं मोड़ पर गाड़ी घुमानी थी, लेकिन वह गलती से आगे बढ़ गया और गाड़ी नदी में गिर गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। कार में 5 लोग सवार थे। पांचों कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि ये लोग अद्वैत के जन्मदिन को लेकर शॉपिंग करने गए थे. इसी दौरान बीच में ये हादसा हो गया। हादसा गूगल मैप के बताए गलत डायरेक्शन की वजह से हुआ या गाड़ी से नियंत्रण खोने से, ये बात अभी क्लियर नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस शव का मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH