छत्तीसगढ़ - EVM की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने गोली मार कर की खुदकुशी , जांजगीर जिले का रहने वाला था मृतक

कोरबा , 03-10-2023 5:51:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - EVM की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने गोली मार कर की खुदकुशी , जांजगीर जिले का रहने वाला था मृतक
कोरबा 03 अक्टूबर 2023 -  कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कलेक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा स्थित EVM वेयरहाउस में एक पुलिस जवान की लहुलूहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जवान दिन की डयूटी पर था। रात के वक्त जब उसका रिलीवर जवान मौके पर पहुंचा, तो अंदर कमरे पर उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी, पास ही उसका इंसास रायफल भी गिरा हुआ था। घटना पुलिस लाइन थानांतर्गत कलेक्टोरेट परिसर का बताया जा रहा है।

मूलतः जांजगीर जिला के महोदा निवासी ललित सोनवानी जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ था ललित सोनवानी का हाल ही में पाली थाना से रक्षित केंद्र तैनाती हुई थी। इस दौरान उसे कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित EVM वेयरहाउस में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह आज सुबह भी अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। रात करीब 8 बजे के लगभग रिलीवर सशस्त्र बल का जवान ड्यूटी पर पहुंचा था। उसने जैसे ही वेयरहाउस का दरवाजा खोलकर अंदर कमरे में प्रवेश किया, उसने ललित सोनी की लाश बिस्तर पर लहुलूहान हालत में देखी।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मौके से जवान का इंसास रायफल भी घटनास्थल के पास से बरामद किया है। मृतक जवान के कान में हेडफोन लगा मिला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में अभी ये स्पष्ट नही हो पाया है कि जवान ने किसी वजह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, या फिर ड्यूटी के दौरान गलती से गोली फायर होने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी इस घटना से जुड़े हर एक पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहे है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH