देवपहरी जलाशय में डूबे शिक्षक का अब तक नही चला पता , अंधेरा होने से रेस्क्यू किया गया बंद

कोरबा , 22-07-2023 4:49:29 AM
Anil Tamboli
देवपहरी जलाशय में डूबे शिक्षक का अब तक नही चला पता , अंधेरा होने से रेस्क्यू किया गया बंद
कोरबा 21 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने आया एक शिक्षक देवपहरी जलप्रपात में बह गया  घटना के बाद रेस्क्यू टीम देर शाम तक उसकी तलाश में जुटी रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिलहाल अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान को रोका गया है, वापस शनिवार को सर्चिंग शुरू होगी। 

जानकारी के अनुसार, जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा निवासी 55 वर्षीय सत्यजीत राहा ​​​​​​अपने साथी आयुष जैन और लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ शुक्रवार को देवपहरी जलाशय पिकनिक मनाने गए थे। थोड़ी देर मौज मस्ती करने के बाद तीनों ने वॉटरफॉल के बीच बने वॉच टॉवर के पास जाने की योजना बनाई। 

इसके बाद तीनों वॉटरफाल को पार करने के लिए पानी में उतर गए। इसी बीच अचानक पानी का बहाव तेज हो गया जिसमें तीनों फंस गए। सत्यजीत के दोनों साथियों ने किसी तरह पत्थर के सहारे खुद को बचा लिया लेकिन सत्यजीत तेज बहाव में बह गए। उनके साथियों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। 

आस-पास के लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी प्रशासन को दी जिसके बाद रेस्क्यू टीम व गोताखोर मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू की। हालांकि घटना के 6-7 घंटे बाद भी सत्यजीत का कुछ पता नहीं चला। अब दोबारा रेस्क्यू शनिवार को शुरू होगा। संभावना जताया जा रहा है कि शनिवार को बिलासपुर से SDRF की टीम भी कोरबा पहुंचेगी और लापता शिक्षक सत्यजीत की तलाश करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH