छत्तीसगढ़ - छात्रा को शिक्षक ने किया प्रपोज , कहा मेरी गर्लफ्रैंड बन जाओ क्योंकि मैं अभी तक,,,

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छात्रा को शिक्षक ने किया प्रपोज , कहा मेरी गर्लफ्रैंड बन जाओ क्योंकि मैं अभी तक,,,
खैरागढ़ 21 जुलाई 2023 -  सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल की एक छात्रा को गर्लफ्रेंड बनने का प्रस्ताव दे डाला। यहीं नहीं शिक्षक अन्य छात्रों से भी अश्लीलें बाते करता था। यह मामला खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई जिले खैरागढ़ ब्लाक के भंडरपुर करेला की है। 

हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक राजेश ठाकुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम स्कूल पहुंची थी। इस दौरान छात्राओं ने आयोग की सदस्य के पास शिक्षक की पूरी पोलपट्टी खोल दी। मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने शुक्रवार को मोहारा पुलिस चौकी में FIR दर्ज करने आवेदन भी दे दिया है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने छात्राओं के बयान के बाद ही FIR दर्ज करने की बात कही है। शनिवार को छात्राओं से बयान लिया जा सकता है।

दरअसल राज्य बाल संरक्षण आयोग को गोपनीय सूचना मिली थी कि भंडारपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक राजेश ठाकुर छात्राओं से अश्लील हरकत करते हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग की सदस्य संगीता गजभिए अचानक स्कूल में दबिश दी। इसके बाद छात्राओं ने एक-एक कर शिक्षक की पोल खोलना शुरू कर दिया।

छात्राओं ने आयोग की सदस्य को बताया कि व्याख्याता व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी राजेश ठाकुर अकेले में बुलाकर कहा कि क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी, अभी मेरी शादी भी नहीं हुई है। शिक्षक के प्रपोजल के बाद वो बिना कोई जवाब दिए वापस क्लास रूम में आ गई। उसने इस बात की शिकायत स्कूल स्टाफ से भी की, लेकिन उन्होंने ये कहकर बात टाल दिया कि उनकी तो आदत ही ऐसी है। 

जब शिक्षक को शिकायत की जानकारी मिली तो उसने छात्रा से कहा कि मैं तुम्हें GF बनने यानी गर्लफ्रेंड बनने नहीं बल्कि ग्रेट फाइटर बनने के लिए कहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH