छत्तीसगढ़ - कन्नौज गिरोह का पर्दाफाश , 31 ATM कार्ड के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कन्नौज गिरोह का पर्दाफाश , 31 ATM कार्ड के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
गरियबांद 20 जुलाई 2023 - ATM मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में गरियबांद सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने तीन आरोपितों को 31 ATM कार्ड और 5200 नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद कुमार (24) ग्राम केशी थाना बरौर जिला कानपुर उप्र, अभिषेक यादव (23) ग्राम मौसमपुर मौरारा, थाना व जिला कन्नौज उप्र, कौशल किशोर (23) ग्राम भड़हा थाना ठठीया जिला कन्नौज उप्र का रहवासी है। गिरफ्तार हुए तीन आरोपित कानपुर और कनौज उत्तरप्रदेश के रहवासी है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा गरियाबंद का है। जहां के शाखा प्रबंधक हरिराम ध्रुव पैरी कालोनी गरियाबंद ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 से 23 जून को अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से शाखा के परिसर में लगे एटीएम मशीन में छेड़खानी कर 3 लाख 46 हजार 500 रुपये आहरण कर धोखधड़ी की हैं। जिसके बारे में सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपितों की पता तलाश के दौरान जिले के सभी शाखा प्रबंधकों के साथ मीटिंग कर एटीएम और सीसीटीवी पर विशेष नजर रखे जाने आवश्यक सुझाव दिया गया था। इसी दरम्यान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा गरियाबंद के एटीएम में 19 जुलाई के शाम को एक व्यक्ति एटीएम फ्राड करने की कोशिश कर रहा था। 

जिसकी हरकत CCTV फुटेज में रिकार्ड हो गयी। इस सूचना को बैंक मैनेजर हरिराम ध्रुव ने विशेष टीम को दिया। जिसके बाद विशेष टीम ने शहर में नाकाबंदी कर सघन जांच किया। इस दरम्यान बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि अपने दो साथियों के साथ गरियाबंद में बैंक फ्राड कर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से आया था। 

संदिग्ध व्यक्ति के निशानदेही पर उनके अन्य दो साथियों को महासमुंद से हिरासत में लिया गया। विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपितों ने गरियाबंद और राजिम में एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर धोखधड़ी करना स्वीकर किया।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH