छत्तीसगढ़ के इस जिले में नही थम रहा है बारिश का दौर , बाढ़ जैसे हालात निर्मित , 50 गाँवो का संपर्क टूटा

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में नही थम रहा है बारिश का दौर , बाढ़ जैसे हालात निर्मित , 50 गाँवो का संपर्क टूटा
जगदलपुर 20 जुलाई 2023 - बस्तर में बीते 48 घंटों में हुई अच्छी बारिश का सबसे अधिक असर दक्षिण-पश्चिम बस्तर में देखने को मिला है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में नदी-नालों के उफान पर आने से 50 से अधिक गांवों का तहसील एवं जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे आगामी दिनों में स्थिति के और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।

बस्तर अंचल में हालांकि इंद्रावती, मारकंडी, सबरी, नारंगी, शंकिनी-डंकनी आदि बड़ी नदियों में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन इनका जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दूसरी ओर छोटे नदी-नाले रविवार से ही उफान पर चल रहे हैं। नदी-नालों के उफान पर आने से प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।

बीजापुर जिले में भोपालपटनम-हैदराबाद मार्ग में  बीजापुर - तोएनार मार्ग में बोरजे नाला, बीजापुर-गंगालूर के बीच चेरपाल नाला, नेलसनार-मिरतूर के बीच मिरतूर नदी में बाढ़ से कई गांवाें का सड़क संपर्क बाधित है। दंतेवाड़ा जिले में कलेकल्याण-दंतेवाड़ा, बुरगुम-रेवाली मार्ग बंद है। यहां मलगेर, डूमाम, गोला नाला में बाढ़ है। सुकमा जिले में मलगेर व फूल नदी तथा मुकरम नाला में बाढ़ से दोरनापाल-जगरगुंडा, छिंदगढ़-गादीरास मार्ग बंद है।

नारायणपुर के ओरछा विकासखंड, बस्तर के लोहंडीगुड़ा व दरभा विकासखंड में भी एक दर्जन गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। बुधवार को बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, दंतेवाड़ा कलेक्टर एस हरीश ने अपने-अपने जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति देखी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी जिलों में तैयारियां रखी गई हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH