सामुहिक खुदकुशी के मामले सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन , SIT कर रही है जाँच

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सामुहिक खुदकुशी के मामले सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन , SIT कर रही है जाँच
भोपाल 16 जुलाई 2023 - रातीबड़ की शिव विहार कालोनी में सामूहिक आत्महत्या करने वाले परिवार के मुखिया भूपेंद्र विश्वकर्मा के मोबाइल फोन एवं लैपटाप पर मिरर एप्लीकेशन डाउनलोड करवाए गए थे। कोलंबिया से TRP बढ़ाने का झांसा दिया गया था। भूपेंद्र को फंसाने वाली यह कंपनी फर्जी थी।

इसका संचालन चाइना के सर्वर से किया जा रहा था। यह भी पता चला है कि भूपेंद्र को धमकी भरे फोन पाकिस्तान के नंबरों से भी आते थे। पुलिस अब इस मामले में फर्जी एप चलाने वाले डेवलपर की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित डिवाइस एवं लैपटाप पर मिरर एप्लीकेशन डाउनलोड होने की वजह से भूपेंद्र के सभी बैंक खातों पर नजर रखे हुए थे।

उसकी निजी जानकारियों से जुड़ा डाटा, फोन नंबर, गैलरी के वीडियो फोटो तक कापी कर लिए गए थे। भूपेंद्र ने जब आखिरी समय में आरोपितों के चंगुल से छूटने की कोशिश की तो उन लोगों ने कापी किया हुआ डाटा एडिट कर वायरल करना शुरू कर दिया। इसके चलते पूरा परिवार बुरी तरह से सदमे में आ गया था।

एडिशनल डीसीपी शशांक के निर्देशन में काम कर रही SIT ने इस मामले में भूपेंद्र विश्वकर्मा के बैंक खातों की जानकारियां निकालने का प्रयास शुरू किया है। बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर उसके बैंक खाते से पैसे निकालने वाले की लोकेशन सहित अन्य तकनीकी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं।

यह है मिरर एप्लीकेशन :-

साइबर जालसाज एनीडेस्क, टीमव्यूअर, मिरर जैसे एंड्रायड एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। जिन लोगों को प्ले स्टोर चलाना नहीं आता, उन्हें वाट्सएप पर एंड्रायड पैकेज APK फाइल भेजकर यह एप डाउनलोड करने को कहा जाता है। यह एप्लीकेशन एक प्रकार का जरिया है, जिसके माध्यम से साइबर जालसाज आसानी से आपकी डिवाइस को अपने कंप्यूटर पर हैक कर लेते हैं। साथ ही बैंकिंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर आपका खाता खाली कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH