छत्तीसगढ़ - आदिवासी युवक के साथ रातभर हैवानियत , ग्रामीणों में काफी आक्रोश

सूरजपुर , 12-07-2023 11:31:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आदिवासी युवक के साथ रातभर हैवानियत , ग्रामीणों में काफी आक्रोश
सूरजपुर 12 जुलाई 2023 -  सूरजपुर जिला में ठेका कंपनी के गुर्गो की हैवानियत का मामला सामने आया हैं। यहां सड़क निर्माण में लगी ठेका कंपनी के गुर्गो ने गांव के निर्दोष ग्रामीण को चोर होने के शक में पहले तो अपने कैंप में बंधक बना लिया। इसके बाद JCB में बांधकर उसकी चप्पल में थूक लगाकर रात भर पिटाई की। युवक के साथ मारपीट का विडियों सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल हैं। वही दूसरी तरफ घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नही कर सकी हैं।

गांव के आदिवासी युवक के साथ मारपीट का ये मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरहरी निवासी 35 वर्षीय कलिंदर राम सोमवार को घर से 4000 रुपए लेकर धान का बीज खरीदने बाजार गया था। शाम को बाजार से लौटते वक्त वह घूमते-घूमते ग्राम मायापुर पहुंच गया। 

यहां पर प्रतापपुर से चंदौरा तक सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा JCB मशीन और अन्य बड़े वाहन खड़े थे। आदिवासी युवक उत्सुकता से सड़क किनारे खड़े वाहनों को देखने के लिए रूक गया। पीड़ित कलिंदर राम का आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने मशीन देखने के दौरान उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूरी रात कैम्प में बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी और JCB में बांधकर उसे रात भर रखा गया।

पीडित युवक का ये भी आरोप हैं कि उसे चोर बताकर ठेका कंपनी के गुर्गे चप्पल में थूक लगाकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट किया गया। दूसरे दिन सुबह जब मामले की जानकारी युवक के घरवालों को मिली, तो उसे किसी तरह छुड़ाकर घर लाया गया। आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई की जानकारी के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

क्षेत्र के लोग ठेकेदार कंपनी के गुर्गों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आदिवासी युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा से लेकर कांग्रेस के नेता सहित अन्य समाज के नेताओं ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH