चाट और गुपचुप खाने से 08 बच्चों सहित दर्जन भर बीमार , एक महिला की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चाट और गुपचुप खाने से 08 बच्चों सहित दर्जन भर बीमार , एक महिला की हालत नाजुक
मुरैना 28 मई 2023 - गर्मी के दिनों में बाजार का तला हुआ सामान, चाट-पकोड़ी न खाने की सलाह डाक्टर देते हैं। डाक्टरों की यह नसीहत नहीं मानना कितना भारी पड़ सकता है, यह कैलारस के चौडेरा व कोंडेरा गांव में सामने आया, जहां चाट के ठेले से आलू भल्ला खाने से 12 लोग बीमार हो गए। इनमें आठ बच्चे व चार महिलाएं हैं। बीमार हुए लोगों में से एक गर्भवती महिला की हालत नाजुक है, जिसे कैलारस अस्पताल से मुरैना रेफर किया गया है।कैलारस थाना क्षेत्र के चौडेरा एवं कोंडेरा गांव में शनिवार की शाम 5 व 6 बजे के करीब एक चाट का ठेला आया था। इस ठेले पर पानीपुरी के साथ आलू भल्ला भी थी।

गांव में चाट का ठेला देखकर कई महिला व बच्चों ने खाने के लिए चाट बनवाई। कई ने पानीपुरी तो कईयों ने आलू भल्ला खाया। पानीपुरी पीने वालों की सेहत पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन आलू भल्ला खाने वाले लोग एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। पहले पेट दर्द शुरू हुआ, फिर लगातार उल्टी होने लगीं। दोनों गांव सटे हुए हैं और रात के समय दो घंटे के बीच एक साथ इतने लोग बीमार पड़ने और एक जैसी बीमारी होने पर गांव में हडकंप मच गया।

बीमार हुए महिला, बच्चे व पुरुषाें को ग्रामीण अपने-अपने साधन से कैलारस अस्पताल लेकर पहुंचे। सभी को एक जैसे लक्षण देखकर डाक्टरों ने इसे फूड पाइजनिंग बताया। बीमार हुए 11 लोगों का इलाज तो कैलारस अस्पताल में ही हुआ, लेकिन एक महिला गर्भवती, जिसकी उल्टी व पेटदर्द से ज्यादा हालत बिगड़ने के कारण रात में ही उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी लगने ही प्रशासन में भी हडकंप मच गया। अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव और CMHO डा. राकेश शर्मा ने फोन कर बीमार बच्चों का हालचाल जाना और डाक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

कोंडेरा गांव में ढाई साल की रिया पुत्री धीरू जाटव, आठ वर्षीय मोहित पुत्र जितेंद्र जाटव, चौडेरा गांव में दो साल की मोनिका पुत्री कल्ला कुशवाह, दो वर्षीय सैंकी पुत्री वीरेंद्र कुशवाह, चार सल की नैना पुत्री वीरेंद्र कुशवाह, आठ साल की सुजाता पुत्री रामलखन जाटव, छह साल का आशिक पुत्र रामलखन जाटव, चार साल का अनुज पुत्र रामलखन जाटव, 27 वर्षीय अनीता पत्नी सुनील धाकड़, 19 वर्षीय लवली पत्नी कमलसिंह जाटव, 55 वर्षीय शीला पत्नी नेकराम जाटव का इलाज कैलारस अस्पताल में चल रहा है। 27 साल की रवीना पत्नी कल्ला कुशवाह गर्भवती है, जिसे मुरैना रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH