मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना में हितग्राहियों को बांटे नकली LED टीवी , TV सप्लायर भाजपा नेता गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना में हितग्राहियों को बांटे नकली LED टीवी , TV सप्लायर भाजपा नेता गिरफ्तार
सागर 27 मई 2023 - शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव के क्षेत्र गढ़कोटा में दो महीने पूर्व आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में ब्रांड के नाम पर नकली टीवी सप्लाई के मामले में अब तक पुलिस के पास 48 LED टीवी जमा हो चुकी है। सम्मेलन में जिन-जिन हितग्राहियों को यह LED टीवी मिली थी, अब वह पुलिस के पास उन्हें जमा कराने पहुंच रहे हैं। वहीं नकली LED टीवी सप्लाई करने वाले आरोपित महेंद्र साहू और दिल्ली निवासी राजू गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने दिल्ली जाकर राजू गुप्ता के निवास से गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र साहू बीजेपी का नेता है, जिसे बचाने के लिए बीजेपी के कद्दावर नेता लगातार पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाब बनाते रहे, लेकिन उक्त प्रकरण में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला और हितग्राहियों के लामबंद होने के कारण पुलिस को अंतत: कार्रवाई करनी पड़ी।

ये है पूरा मामला :-

11 मार्च 2023 को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव के गृह क्षेत्र गढ़कोटा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें 1850 वर-वधू को दिए जाने वाले उपहार में सेंसुई कंपनी की LED भी दी गई थी। ई-टेंडर के माध्यम से भाजपा नेता महेंद्र साहू ने 7 हजार 777 रुपए प्रति LED टीवी के हिसाब से 1862 टीवी की सप्लाई की थी। जिसका 01 करोड़ 38 लाख 11 हजार 951 रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। सेंसुई कंपनी की LED टीवी कंपनी के नाम पर लोकल ब्रांड की LED सप्लाई की गई। विवाद के कुछ दिन बाद जब टीवी खराब होने लगी, तो हितग्राहियों ने मैकेनिक से इन्हें दिखवाया, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH