छत्तीसगढ़ - बीच सड़क पर शिक्षिका की हत्या , 07 संदेही हिरासत में , प्रोफेसर की तलाश जारी

मुंगेली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बीच सड़क पर शिक्षिका की हत्या , 07 संदेही हिरासत में , प्रोफेसर की तलाश जारी
मुंगेली 09 मई 2023 - मुंगेली जिले के इलचपुर गांव में मंगलवार तड़के 4 बजे 3 बहनों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में एक युवती लेखा टोंडे (34 वर्ष) की मौत हो गई है, वहीं उसकी 2 बहनें गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में 7 संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लेखा टोंडे वर्ग- 1 शिक्षाकर्मी थी। वो पेंड्रा के सरकारी स्कूल में पदस्थ थी। बताया जा रहा है कि उसका इलचपुर गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक रायपुर एनआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में लेक्चरर है। अभी स्कूल में गर्मी छुट्टी चल रही है, जिसके कारण लेखा टोंडे अपने गांव इलचपुर आई हुई थी। सोमवार रात वो अपनी छोटी बहन नंदनी टोंडे (28 वर्ष) और ममेरी बहन रीना बाघे के साथ अपने कमरे में सो रही थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के लेखा टोंडे के प्रेमी ने साजिश के तहत उसे घर से बाहर बुलाया। घर से 50 मीटर दूर प्रेमी अपने कुछ साथियों के साथ आया हुआ था। जब वो वहां गई, तो उसकी युवक के साथ बहस हुई, जिस पर युवक ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। इस बीच दोनों बहनों की नींद भी खुली। शोर सुनकर दोनों बहनें भी बाहर निकलीं, तो आरोपी और उसके साथियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

हमले में लेखा टोंडे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी छोटी बहन नंदनी गंभीर रूप से घायल है। ममेरी बहन रीना बाघे पर भी हमला किया गया, लेकिन वो जेसे-तैसे मौके से भागी और घर में जाकर परिवार वालों को घटना की सूचना दी। परिवार वाले जब तक मौके पर पहुंचे, आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। परिजनों ने तुरंत चिल्फी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

पुलिस ने घायल दोनों युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल नंदनी को पहले लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मृतका का मोबाइल लेकर फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी का नाम बताने से फिलहाल इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH