छत्तीसगढ़ - बीजेपी नेता के हत्या की गुत्थी सुलझी , पत्नी, बेटी, बेटा और बहू गिरफ्तार , इसलिए कि थी हत्या

मुंगेली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बीजेपी नेता के हत्या की गुत्थी सुलझी , पत्नी, बेटी, बेटा और बहू गिरफ्तार , इसलिए कि थी हत्या
मुंगेली 18 अप्रैल 2023 - मुंगेली जिले में बीजेपी नेता शत्रुहन साहू की हत्या मामले में पुलिस ने पांच हत्यारों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड में कोई और नहीं परिवार ही कातिल निकला. मृतक की पत्नी, 2 बेटे, 1 बेटी और बहू ने खूनी खेल खेला है. सिर पर फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिए. दरअसल, लोरमी में भाजपा नेता की हत्या मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, बेटा, बहू सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. लोरमी पंडरिया मुख्य मार्ग में नेता की लाश मिली थी. सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. बीजेपी नेता के रूप में मृतक की पहचान हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक शत्रुहन साहू गोड़खाम्ही मंडल के पिछड़ा वर्ग महामंत्री थे. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी. चिल्फी पुलिस चौकी के गोल्हापारा गांव की घटना थी. इसी बीच लोरमी पुलिस को पत्नी, बेटा, बेटी, बहू सहित पांच आरोपियों पर शक हुआ. हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बहू 6 माह की गर्भवती है. पुलिस ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने और घर में जाकर जांच करने पर पता चला कि फावड़े पर खून के धब्बे थे. कार में भी खून के धब्बे थे, जिसके आधार पर परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. परिवार ने बताया कि शत्रुहन साहू शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे वह परेशान हो गए थे. मृतक की पत्नी ने बताया कि शादी के 30 साल बाद भी पति का सुख नहीं मिला. पति हमेशा मारपीट-गाली-गलौज करता था. वे हताश हो गए थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH