प्रधान आरक्षक का महिला पुलिसकर्मी के साथ था अवैध संबंध , पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पिला दिया जहर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रधान आरक्षक का महिला पुलिसकर्मी के साथ था अवैध संबंध , पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पिला दिया जहर
पानीपत 19 दिसम्बर 2022 - पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव छदिया में दिल्ली पुलिस के एक प्रधान आरक्षक ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से जहर पिला दिया। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी के साथ आरोपी प्रधान आरक्षक के अवैध संबंध थे जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तब प्रधान आरक्षक ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसकी जान लेने की कोशिश की। फिलहाल महिला गंभीर हालत में अस्पताल में उपचारधीन है। आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई संजय ने बताया कि वह रोहतक जिले के गांव कुलताना का रहने वाला है। उसकी बहन ममता की समालखा के गांव छदिया के रहने वाले अश्वनी के साथ मार्च 2011 में हुई थी। संजय ने बताया कि उसके जीजा अश्वनी दिल्ली पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात हैं। शादी के बाद बहन के पास एक बेटा व एक बेटी भी है। संजय ने बताया कि उसके जीजा और उनके साथ काम करने वाली दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी के साथ नाजायज संबंध है। उसकी बहन इसका विरोध करती थी। इसके कारण उसके जीजा अश्वनी ने अपनी पत्नी और बच्चों को मारने चाहते थे। संजय ने बताया कि उसका जीजा अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी बहन को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र रचते हैं। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हो चुकी है।
 
पीड़ता के भाई ने बताया कि बहन ने 13 दिसंबर को अपनी मां को फोन कर बताया था कि उसकी जान को खतरा है। उसने मां से कहा था कि मुझे बचा लो और 14 दिसंबर को परिजनों को पता लगा कि ममता समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। ममता ने लडखडाती आवाज में परिजनों को बताया कि अश्वनी ने उसे कुछ खाने की गोलियां और पीने के लिए कोई दवाई दी। जब उसने दवाई पीने से मना किया तो पति ने उसे बातों में उलझा कर उसे वह जहरीला पदार्थ पिला दिया और गोलियां भी खिला दी। जहर पिलाने के बाद अश्वनी ने प्रेमिका को फोन कर कहा कि आपके कहे मुताबिक काम पूरा कर दिया है अब हमारी शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी इतना सुनने के बाद ममता बेहोश हो गई ।

मृतका के भाई की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने आरोपी  प्रधान आरक्षक व उसकी प्रेमिका पुलिसकर्मी के खिलाफ IPC की धारा 307, 328 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH