फुटपाथ किनारे लगे दुकान से 08 कम्बल चोरी करने के आरोप में निजी हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फुटपाथ किनारे लगे दुकान से 08 कम्बल चोरी करने के आरोप में निजी हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार
भरतपुर 13 दिसम्बर 2022 -  इंसान कितना भी पढ़ा लिखा हो और पैसे वाला हो लेकिन यदि वह बेईमान है तो एक दिन वह सलाखों के पीछे पहुंच जाता है. ऐसा ही मामला राजस्थान के भरतपुर शहर में सामने आया है, जब सड़क किनारे कमल बेच रहे लोगों के दुकान से 8 कंबल चोरी कर एक निजी अस्पताल का चिकित्सक अपने अस्पताल के तीन कर्मचारियों के साथ फरार हो रहा था. तभी पीछा कर पुलिस ने चिकित्सक सहित अस्पताल के तीन अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना 11 दिसंबर की देर रात की बताई जा रही है, मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित सारस चौराहे के पास जयपुर - आगरा नेशनल हाईवे के किनारे कंबल बेचने वाले लोगों ने त्रिपाल डालकर दुकान लगा रखी है

यह दुकानदार सर्दी के मौसम में सड़क किनारे अपनी दुकान लगाकर कंबल बेचते हैं, लेकिन एक प्रायवेट अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक शैलेंद्र शर्मा, अपने अस्पताल के कर्मचारी दीपक और राहुल और एक नाबालिक के साथ मिलकर सड़क किनारे लगी कंबल की दुकान त्रिपाल फाड़कर 8 कंबल चुराकर फरार हो गए थे. सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई और पीछा कर कंबल लेकर भाग रहे चिकित्सक और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल के चिकित्सक को अच्छी तनख्वाह मिलती है. उसके बावजूद भी कंबल चोरी करने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिलहाल चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है. मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि देर रात्रि को सूचना मिली थी कि सारे चौराहे के पास सड़क किनारे कंबल बेचने की दुकान से कुछ लोग कंबल चोरी कर फरार हो गए हैं, पुलिस ने नाकाबंदी कर उनका पीछा किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चोरी करने वालों में एक चिकित्सक भी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH