04 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार , रिश्वत मांगने की वजह को जानकर हो जाएंगे हैरान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
04 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार , रिश्वत मांगने की वजह को जानकर हो जाएंगे हैरान
फरीदाबाद 13 दिसम्बर 2022 - हरियाणा के फरीदाबाद से रिश्वतखोरी का बेहद अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करने की एवज में शिकायतकर्ता से सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत मांगी थी. लेकिन उसे विजिलेंस विभाग ने 04 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया. हैरानी तो तब हुई जब सब इंस्पेक्टर ने विजिलेंस की टीम के सामने ही रुपये को निगलने की कोशिश की. साथ ही उनसे धक्का-मुक्की भी की. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-3 में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल के खिलाफ विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी कि वह भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करने की एवज में पीड़ित से रिश्वत मांग रहा है. विजिलेंस की टीम फौरन वहां पहुंची और सब इंस्पेक्टर को 04 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता शंभू नाथ ने बताया कि उसके घर से रविवार देर रात किसी ने भैंस चुरा ली थी. जब अगले दिन यानि सोमवार को शंभू नाथ इसकी शिकायत लेकर सेक्टर-3 पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने कार्रवाई करने की एवज में उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. दोनों के बीच 10 हजार रुपये में बात तय हो गई. जिसके बाद शंभू नाथ ने पहले 04 हजार रुपये सब इंस्पेक्टर को दिए. फिर 02 हजार रुपये दिए. शंभू ने सब इंस्पेक्टर से कहा कि उसके पास और रुपये नहीं हैं. लेकिन सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने उससे 04 हजार रुपये और मांगे. इससे परेशान होकर पीड़ित ने हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो को इसकी जानकारी दी।

प्लानिंग के तहत फिर शंभू नाथ 04 हजार रुपये लेकर उस जगह पहुंचा जहां सब इंस्पेक्टर ने उसे बुलाया था. जैसे ही शंभू नाथ ने सब इंस्पेक्टर को 4 हजार पकड़ाए, विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ लिया. टीम को देखते ही पहले तो सब इंस्पेक्टर ने रुपयों को निगलने की कोशिश की. फिर विजिलेंस की टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की. लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी सब इंस्पेक्टर का मेडिकल करवाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH