महंत पर लगा रेप का आरोप , नशीली चाय पिला कर दिया वारदात को अंजाम , महंत के खिलाफ FIR दर्ज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महंत पर लगा रेप का आरोप , नशीली चाय पिला कर दिया वारदात को अंजाम , महंत के खिलाफ FIR दर्ज
चूरू 13 दिसम्बर 2022 -  राजस्थान के चूरू जिले में एक साध्वी के साथ रेप का मामला सामने आया है. रेप का आरोप भी एक महंत पर लगा है. रेप पीड़िता लकवाग्रस्त है. मामला चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपी महंत के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. महंत की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि महंत ने वारदात से पहले पीड़िता को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया था।

रतनगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता साध्वी 35 साल की है. साध्वी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह हरियाणा के एक संत के साथ रतनगढ़ में स्थित आश्रम रात को रुकने के लिए आई थी. जब वह अपने गुरुजी के साथ आश्रम पहुंची तो उसे आश्रम के महंत ने चाय पिलाई. चाय में नशीली गोलियां मिलाई गई थी. कुछ देर बाद उसे एक कमरे में सोने के लिए भेज दिया गया. वह कमरे में जाकर सो गई।

रात करीब 10.30 बजे आश्रम का महंत उसके कमरे में आया और उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब उसे कुछ होश आया तो उसने शोर मचाया. इस पर उसके गुरुजी कमरे में पहुंचे. वहां आश्रम का महंत निवस्त्र हालत में उसके कमरे में मौजूद था. इस पर महंत और उसके गुरुजी के बीच कहासुनी हुई. उसके बाद रात को ही वे अस्पताल पहुंच गए. रिपोर्ट में बताया गया कि साध्वी के दाहिने शरीर के भाग में लकवा आया हुआ है।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के बाद राजकीय अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है. राजस्थान में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. पहले भी कथित तांत्रिकों के खिलाफ इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं. बहरहाल पुलिस आरोपी महंत की तलाश में जुटी है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH