नगर पालिका के स्वीमिंग पूल में क्लोरीन गैस हुआ लीकेज , 10 से ज्यादा बच्चे हुए बेहोश , सभी का ईलाज जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नगर पालिका के स्वीमिंग पूल में क्लोरीन गैस हुआ लीकेज , 10 से ज्यादा बच्चे हुए बेहोश , सभी का ईलाज जारी
विजयवाड़ा 09 दिसम्बर 2022 - आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में एक नगरपालिका के स्विमिंग पूल में अचानक क्लोरीन गैस रिसाव हो गया है, जिससे 8 से 14 वर्ष की आयु के 10 से ज्यादा बच्चों बेहोश हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी ANI ने जानकारी दी है। स्विमिंग पूल अकादमी के पर्यवेक्षक ने बताया कि यह हादसा बुधवार को विजयवाड़ा नगर निगम स्विमिंग पूल में हुआ था। जब बच्चे स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग ले रहे थे, उसी दौरान पूल में क्लोरीन लीक होने से बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे 50 मीटर के पूल में तैर रहे थे, इसी दौरान 25 मीटर के पूल के एक टैंकर से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। स्विमिंग पूल अकादमी के पर्यवेक्षक ने बताया कि सभी छात्र 11 दिसंबर को एलुरु में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। पर्यवेक्षक रामबाबू ने कहा कि घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई। कुछ तैराकों ने हमसे अनुरोध किया कि उन्हें तैराकी की अनुमति दी जाए क्योंकि 11 दिसंबर को उनकी एक प्रतियोगिता है। तब नगर आयुक्त से अनुमति लेने के लिए कहा और उन्होंने कहा कि अनुमति है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक 10 बीमार बच्चों को सरकारी अस्पताल में इलाज के भर्ती किया गया है। एक बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया और बाद में एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अब इस छात्र की तबीयत भी स्थिर बताई जा रही है। वहीं बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि क्लोरीन सिस्टम के रख रखाव व प्रबंधन की लापरवाही से खतरा है। रामबाबू ने ने बताया कि गैस रिसाव पुराने उपकरण और पुराने गैस सिलेंडर की वजह से हुआ। इसे बाद में नियंत्रित किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH