आज तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान मैंडूस , इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज , प्रसासन ने जारी किया अलर्ट

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आज तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान मैंडूस , इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज , प्रसासन ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2022 - बंगाल की खाड़ी से उठा 'मैंडूस' चक्रवात (Cyclone Mandus) तेजी से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर बढ़ रहा है और यह चक्रवाती तूफान आज चेन्नई के पास तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 9 दिसंबर की आधी रात को यह तूफान चेन्नई के पास तट से गुजर सकता है और इस दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात तूफानी 'मैंडूस' के पूर्वानुमान के आधार पर चेन्नई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कांचीपुरम के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 9 दिसंबर को बंद रखने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु के इन शहरों में बीते कई दिनों से मौसम में बदलाव आया है और जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इससे पहले मुथुपेट दरगाह में "कंदूरी (चंदन बर्तन) विझा" के कारण 5 दिसंबर को तिरुवरूर जिले के स्कूल बंद थे। 07 दिसंबर को तमिलनाडु के तिरुवरुर, तंजावुर जिलों में स्कूल बंद थे।

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है और चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' कराईकल से लगभग 420 किमी दूर है और यह तूफान 09 दिसंबर की आधी रात को उत्तर तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा को पार कर सकता है।

IMD ने 10 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु और रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 दिसंबर को उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमिश्नर ने चक्रवात तूफान को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

तूफान की आशंका वाले जिलों में 5,000 से ज्यादा राहत शिविर खोले हैं। शिविर में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं दी गई है। वहीं निगरानी के लिए 24 घंटे एक नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है, जो अगले दो दिनों तक भारी बारिश तथा उसके कारण होने वाले असर पर नजर रखेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH