शादी समारोह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट , दूल्हे के माता पिता सहित 60 लोग झुलसे , दो बच्चो सहित 4 की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी समारोह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट , दूल्हे के माता पिता सहित 60 लोग झुलसे , दो बच्चो सहित 4 की मौत
जोधपुर 09 दिसम्बर 2022 - जोधपुर के भूंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई जिसमें 60 लोग झुलस गए हैं, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जानकारी दी कि जोधपुर के शेरगढ़ में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ है और यहां गैस सिलेंडर फटने के फटने से शादी समारोह में आए 60 लोग झुलस गए। जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है कि इस हादसे में दूल्हा सुरेंद्र सिंह, दूल्हे के पिता तगत सिंह, दूल्हे की मां दाखु कवर व बहन रसाल कंवर झुलस सहित 60 लोग झुलस गए हैं। वहीं 8 से 10 महिला, बच्चे व पुरुष 90 फीसदी तक जल चुके हैं। वहीं 30 महिला, पुरुष व बच्चे 50 फीसदी से 70 फीसदी तक जल चुके हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और आग के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में दूल्हे के माता-पिता और बहन भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं दूल्हे के बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।

जोधपुर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह के आयोजन के दौरान रसोई बनाने का काम चल रहा था, इसी दौरान हलवाई के पास लगे गैस के सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने से घर में मौजूद 60 महिला, पुरुष व बच्चे बुरी तरह झुलस गए। शादी समारोह में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व ग्रामीण SP अनिल कायल मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस को जानकारी मिली कि शादी समारोह में खाना बनाने के लिए 20 गैस सिलेंडर मंगवा कर रखे गए थे, जिनमें से एक गैस सिलेंडर हलवाई के पास ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद एक के बाद एक 5 सिलेंडर फट गए थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH