महिला के साथ कई बार हुआ रेप , न्याय की गुहार लगाकर थकी तो न्यायालय में ही उठाया यह खौफनाक कदम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला के साथ कई बार हुआ रेप , न्याय की गुहार लगाकर थकी तो न्यायालय में ही उठाया यह खौफनाक कदम
बरहमपुर 03 दिसम्बर 2022 - बलात्कार का शिकार हुई महिला ने न्याय मिलने में हो रही देरी की वजह से भरी अदालत में अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की. ओडिशा के गंजाम जिले में कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म का शिकार हुई 30 वर्षीय महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को एक अदालत परिसर में आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोर्ट में मौजूद एक सतर्क अधिकारी ने उसे बचा लिया।

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हैरान करने वाली यह घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में हुई. पुलिस ने बताया कि महिला ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया।

उन्होंने बताया कि महिला को कुछ समय के लिए बी एन पुर पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्टूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद उसने इस साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ मिलकर उससे फिर से कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन महिला उसके दोस्त और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी, जो उस समय घर की रखवाली कर रही थी जब वे उससे कथित रूप से बलात्कार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महिला का पति रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में रहता है. वह आरोपी व्यक्ति के बैंक खाते के जरिए अपनी पत्नी को पैसे भेजता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH