भाई ने किया चचेरी बहन से रेप का प्रयास , सफल नहीं हुआ तो कर दी हत्या , गांव आकर सुनाई यह झूठी कहानी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाई ने किया चचेरी बहन से रेप का प्रयास , सफल नहीं हुआ तो कर दी हत्या , गांव आकर सुनाई यह झूठी कहानी
बांसवाड़ा 01 दिसम्बर 2022 - राजस्थान के बांसवाड़ा के लोहरिया थाना इलाके में दो दिन पहले हुई 11वीं कक्षा की छात्रा की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है. छात्रा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही चचेरे भाई ने की थी. आरोपी भाई चचेरी बहन से रेप करना चाहता था. लेकिन उसने उसका जबर्दस्त विरोध किया. इसके साथ ही परिवार के लोगों को इस बारे में बताने की धमकी दी थी. इससे गुस्साए भाई ने खुद को बचाने के लिए उसे गला दबाकर मार डाला. बाद में सबूत छिपाने के लिए शव को में फेंक दिया. वारदात के बाद उसने गांव में जाकर लड़की के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी. आरोपी भी नाबालिग है. पुलिस ने उसे निरुद्ध कर लिया है।

बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि बालिका की शिनाख्त इलाके के ही एक गांव की निवासी के रूप में हुई. वह को दोपहर बाद जंगल में गाय चराने गई थी. लेकिन वहां से वापस नहीं लौटी. इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी सुबह जंगल में उसकी डेड बॉडी मिली बाद में पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में मृतका के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कड़ी मेहनत कर हत्या के आरोपी मृतका के चचेरे भाई को निरद्ध कर लिया है. बालिका 17 साल की थी. वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।

इस वारदात को उसके चचेरे भाई ने ही अंजाम दिया था. वह उस पर गलत नजर रखता था. उसने जंगल में उसे अकेला देखकर रेप करने का प्रयास किया. लेकिन लड़की के विरोध के कारण वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया. इस पर उसने लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. बाद में गांव में जाकर कहा कि उसकी बहन को तीन नकाबपोश उठाकर ले गए. उसने उसे बचाने का प्रयास किया. इस प्रयास में उसकी शर्ट फट गई. जबकि आरोपी ने पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए खुद ही अपनी शर्ट फाड़ डाली और अपने फोन को तोड़ कर एक नाले में डाल दिया।

मामले की जांच में जुटे पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीर सिंह और कैलाशचंद्र ने करीब आधा दर्जन थानाधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर सामने आए उसके चचेरे भाई से पूछताछ की. लेकिन वह लगातार अपने बयान बदल रहा था. जांच के दौरान वह लगातार पुलिस के साथ रहा. इस पर पुलिस का उस पर शक गहरा गया. लेकिन पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH