पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत , पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक , सरकार की यह मांग

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत , पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक , सरकार की यह मांग
पंजाब 28 नवम्बर 2022 - पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब के पास रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे 7 से 11 साल की उम्र के थे। जीआरपी के ASI जगजीत सिंह ने बताया कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया। चौथे का इलाज चल रहा है। बच्चे यहां पेड़ों से फल खाने आए थे और उन्हें पता ही नहीं चला कि एक ट्रेन उनके नजदीक आ रही है। हादसे के बाद गाड़ी को रुकवाया गया। गार्ड ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को गाड़ी से कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब भेजा गया। इस दौरान तीसरे बच्चे ने भी एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।

जबकि बाद में दम तोड़ने वाला विकी चौधरी (7) पुत्र अर्जुन चौधरी थे। तीसरे मृतक बच्चे की पहचान महेंद्र (7) पुत्र स्वर्गीय रामदुलार के रूप में हुई है। तीनों परिवार मूलरूप से झारखंड के जिले साहिबगंज के रहने वाले हैं। वहीं हादसे में बचे पवन (10) पुत्र बहारन पहली कक्षा का विद्यार्थी था। पवन का परिवार बिहार का रहने वाला है। ट्रेन की चपेट में आने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि वह प्रवासी मजदूर हैं और झुग्गी झोपड़ियों में रहकर परिवार को पाल रहे हैं। वहीं लोगों ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। रेलवे स्टेशन कीरतपुर साहिब के स्टेशन मास्टर रोदास सिंह के मुताबिक जिस रेलगाड़ी से हादसा हुआ वह लगभग 11:15 बजे भरतगढ़ रेलवे स्टेशन से कीरतपुर साहिब की ओर आई थी। घटनास्थल पर रेलगाड़ी को रोक लिया गया। ड्राइवर संजीव कुमार और गार्ड समंदर कुमार ने उन्हें सूचित किया।

इस घटना के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की। कैप्टन लिखा कि आज श्री कीरतपुर साहिब के पास एक पैसेंजर ट्रेन से तीन बच्चों की मौत और एक घायल होने की खबर से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH