अवैध संबंध के चलते गई एक और जान , पत्नी ने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिल कर पति की कर दी हत्या

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के चलते गई एक और जान , पत्नी ने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिल कर पति की कर दी हत्या
बीकानेर 26 नवम्बर 2022 - श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में एक महिला ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर अपने पति की हत्या करवा दी हत्या की साजिश महिला ने अपने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पुलिस ने सात दिन गहनता से जांच और अनुसंधान की मदद से शुक्रवार को मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित 06 लोगो को हिरासत में भी ले लिया है।

TI अशोक बिश्नोई ने बताया कि विगत 18 नवम्बर को चोथुराम पुत्र मोडाराम नायक निवासी गुसाईसर छोटा थाना नापासर का शव बाडेला गांव के खेत में बने जलकुंड में मिला था मृतक के पुत्र ने थाने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता चोथुराम घर से बाडेला गांव में कालू भगत के डेरा में जाने का कहकर निकले थे तीन दिन बाद शव कालू भगत के खेत में बने कुंड में मिला हैं।

TI अशोक बिश्नोई ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मुखबिरों को सक्रिय किया। इसमें आरोपी तांत्रिक कालू भगत के साथ मृतक की पत्नी के अवैध संबंध होने की बात सामने आई। तांत्रिक कालू भगत के डेरे पर मृतक की पत्नी कमला का आना जाना था इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और अवैध संबंध स्थापित हो गए। चोथुराम के इसमें बाधा बनने पर पत्नी कमला ने प्रेमी कालू भगत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची चोथुराम 15 नवम्बर को डेरे पर पहुंचा तो तांत्रिक कालू ने हजारी नायक को बुला रखा था आरोपी पानी लाने के बहाने चोथुराम को कुंड पर ले गए और उसमें धक्का देकर गिरा दिया पानी में डूबने से चोथुराम की मौत हो गई।

चोथुराम के भाई गुसाईसर छोटा निवासी कानाराम ने पांच आरोपियों मृतक की पत्नी कमला, प्रेमी तांत्रिक कालू, भंवरलाल नायक, गजुसिंह राजपूत निवासी राजपुरिया व मृतक के पुत्र गोविन्द के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि मेरे भाई की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोथुराम की हत्या कर बाडेला गांव की रोही के कुंड में डाल दिया। उन्होंने भाई के पुत्र गोविन्द और गजूसिंह षडय़ंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।

मामले की जांच सीओ दिनेश कुमार कर रहे थे पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला , प्रेमी तांत्रिक कालूनाथ , भंवर लाल सहित 06 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से चिन्हित आरोपी हजारी नायक को हवलदार आवड़दान , सिपाही श्रीकिशन गोदारा व गोरखाराम ने गिरफ्तार किया। 

इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में हवलदार राकेश कुमार व सिपाही सुरेश की अहम भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH