नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग का छापा , 33 कार्टून नकली शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग का छापा , 33 कार्टून नकली शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर 26 नवम्बर 2022 - आबकारी विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत शुक्रवार को मावली क्षेत्र में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्वेता फगेडिया, जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार कलाल एवं आबकारी अधिकारी, आबकारी निरोधक दल जोन उदयपुर विजय जोशी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि मावली में अलसुबह आबकारी निरोधक दल की टीम ने आगोरिया गांव में अभियुक्त सुरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पीला खेड़ा, सेमलिया तहसील डूंगला जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से मांगीलाल पुत्र जयचंद भील के खेत पर बने कमरे से स्प्रिट से अवैध नकली देशी शराब व आर एम एल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।

खेत पर बने कमरे से 33 कार्टून नकली देशी मदिरा गुलाब जिसमें कुल 1584 पव्वे व 2 कार्टन काउंटी क्लब जिसमें 96 पव्वे काउंटी क्लब व्हिस्की आर एम एल से भरे, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जैसे 800 खाली पव्वे गुलाब के, पव्वों पर लगने वाले 1050 लाल ढक्कन, 40 काउंटी क्लब के खाली कार्टन, 20 खाली गत्ता कार्टून गुलाब के पव्वों, एक पव्वा पैकिंग मशीन, एक बोतल कलर, एक बोतल एसेंस, जीएसएम व काउंटी क्लब पव्वों के गत्तों पर लगने वाली कुल पांच टेप रोल, काउंटी क्लब पव्वों पर लगने वाले 500 लेबल, दो खाली स्प्रिट के ड्रम इत्यादि बरामद हुआ है। 

उक्त बरामद नकली शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के संबंध में अनुसंधान जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्प्रिट, लेबल व ढक्कन की सप्लाई छगन कीर निवासी भूतपूरा द्वारा दिया जाना बताया गया है। उक्त कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन के साथ मावली आबकारी निरीक्षक मीनाक्षी चौहान व आबकारी थाना मावली गिरवा व उदयपुर शहर का जाब्ता शामिल रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH