विशेष अनुष्ठान के नाम पर तांत्रिक ने युवक और युवती को जंगल ले जा कर बनवाए शारीरिक संबंध , उसके बाद ,,,

देश , 25-11-2022 12:31:37 PM
Anil Tamboli
विशेष अनुष्ठान के नाम पर तांत्रिक ने युवक और युवती को जंगल ले जा कर बनवाए शारीरिक संबंध , उसके बाद ,,,
उदयपुर 25 नवम्बर 2022 - उदयपुर के गोगुंदा के जंगलों में बिन कपड़ों के एक सरकारी शिक्षक और महिला की लाश मिली थी। इस दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक तांत्रिक ने विशेष पूजा के नाम पर युवक-युवती से संबंध बनाने को कहा। इस दौरान आरोपी ने दोनों की आंखों और शरीर पर फेवीक्विक डाल दिया। फिर तांत्रिक ने पत्थर और चाकू से वार कर दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार पुत्र गणेश लाल निवासी थाना सागवाड़ा जिला डूंगरपुर हाल थाना प्रताप नगर उदयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को गोगुंदा थाना इलाके के केला बावड़ी के जंगलों में एक युवक और युवती की बिन कपड़ो की लाश मिली थी। युवक की पहचान थाना जावर माइंस निवासी चतर सिंह के पुत्र राहुल मीणा और युवती की पहचान मदार निवासी भूर सिंह की बेटी सोनू कवर के रूप में की गई। राहुल मीणा सरकारी स्कूल में पढ़ाता था युवक और युवती दोनों ही शादीशुदा थे।

एसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। सीसीटीवी और मिले साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तांत्रिक भालेश कुमार को डिटेन किया गया। जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 7-8 साल से भादवी गुड़ा स्थित इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में रहकर लोगों को दुख कष्ट निवारण के लिए ताबीज बना कर देता है। युवती सोनू कंवर और राहुल मीणा के परिजन भी इस मंदिर में आते जाते रहते हैं। मंदिर के दर्शन के दौरान ही राहुल और सोनू कंवर की दोस्ती हुई थी। राहुल अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। पत्नी ने तांत्रिक से मदद मांगी तो तांत्रिक ने सोनू कवर से संबंधों के बारे में उन्हें बता दिया।

परिजनों को संबंध बताने पर राहुल और सोनू नाराज हो गए। वे बार-बार तांत्रिक को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। भक्तों में बना बनाया नाम और पहचान खराब होने के डर से तांत्रिक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसके लिए उसने मार्केट से 50 के करीब फेविक्विक इकट्ठे कर ली। 15 नवंबर की शाम तांत्रिक ने टीचर को सुखाड़िया सर्किल से और लड़की को अंतिम बार मिलाने के लिए कहकर बाइक पर बैठाया और उबेश्वर जी की तरफ ले गया। घटनास्थल पर दोनों ने आखरी बार फिजिकल रिलेशन बनाने की गुजारिश की तो वह साइड में हो गया। फिजिकल रिलेशन बनाते समय साथ में लाई फेवीक्विक की बोतल तांत्रिक ने दोनों के ऊपर उड़ेल दी। फेवीक्वीक आंखों में जाने से दोनों तड़पने लगे और चिपक गए। बाद में तांत्रिक ने चाकू और पत्थर से वार कर दोनों की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH