PM मोदी की रैली में उड़ रहा था ड्रोन , पुलिस ने 03 लोगो को किया गिरफ्तार , पुलिस ने किया यह खुलासा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PM मोदी की रैली में उड़ रहा था ड्रोन , पुलिस ने 03 लोगो को किया गिरफ्तार , पुलिस ने किया यह खुलासा
अहमदाबाद 25 नवम्बर 2022 -  गुजरात में चुनावी प्रचार के लिए आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में एक ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीएम की अहमदाबाद में एक रैली चल रही थी, तब एक प्राइवेट ड्रोन उड़ता देखा गया. अभी के लिए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी भी हो गई है. पुलिस की तरफ से ये जानकारी भी दी गई है कि ड्रोन को गिराया नहीं गया था, बल्कि उसे उतरवा दिया गया था।

बड़ी बात ये है कि वो ड्रोन नो फ्लाइंग जोन में उड़ाया जा रहा था, उसे लेकर कोई इजाजत नहीं दी गई थी. इस वजह से भी पुलिस सचेत हुई और तुरंत उस ड्रोन को नीचे उतरवाया गया. पुलिस के मुताबिक उन्हें तीन लोग एक ड्रोन ऑपरेट करते दिखे थे. उनके पास जा ड्रोन नीचे उतारने के लिए कहा गया था. उन लोगों ने बिना बहस किए तुरंत ड्रोन नीचे उतार दिया था. बाद में पता चला कि सिर्फ फोटोग्राफी के उदेश्य से वो ड्रोन उड़ाया जा रहा था, किसी भी तरह का विस्फोटक उसमें मौजूद नहीं था।

पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि जिन तीन आरोपियों को पकड़ा गया है, उनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, वे किसी राजनीतिक दल से भी नहीं जुड़े हुए हैं. लेकिन क्योंकि मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने वाली है. कई तरह के सवाल दागे जाएंगे. उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार युवकों की बात करें तो उनके नाम निकुल रमेशभाई परमार, राकेश कालूभाई और राजेश्वर प्रजापति हैं. आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 188 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH