जरा इस तस्वीर को देखिये की इस मासूम ने ऐसा क्या गुनाह किया की उसकी माँ ने कर दिया क़त्ल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जरा इस तस्वीर को देखिये की इस मासूम ने ऐसा क्या गुनाह किया की उसकी माँ ने कर दिया क़त्ल
थिरुनेलवेली 24 नवम्बर 2022 - देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हत्याकांड की जघन्यता से हर कोई हैरान है. कुछ ऐसी ही जघन्य घटना तमिलनाडु के थिरुनेलवेली में हुई है, जहां एक मां ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया. बेटी का गुनाह बस इतना था कि उसने दूसरी जाति के लड़के से प्यार किया था. दरअसल, अरुमुगा कानी ने अपनी बेटी अरुणा की हत्या कर दी. अरुमुगा की बेटी 19 साल की बेटी अरुणा नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और उसने अपनी मां को बताया था कि वह दूसरी जाति के एक व्यक्ति से प्यार करती है. अरुणा थेवर समुदाय से थी और कथित तौर पर नादर समुदाय के एक व्यक्ति से प्यार करती थी।

अरुमुगा कानी ने इस मुद्दे पर बात करने के बहाने अरुणा को अपने गृहनगर बुलाया था. जब अरुणा वापस गई, तो वह यह देखकर चौंक गई कि अरुमुगा कानी ने अपनी जाति के एक लड़के से उसकी शादी तय कर दी थी. बुधवार को अरुमुगा कानी ने दूल्हे के परिवार के घर पर जाने की योजना बनाई गई लेकिन अरुणा अड़ी रही. अरुणा ने अपनी मां से कहा कि वह दूल्हे के परिवार को बताएगी कि वह किसी और के साथ प्यार करती है. गुस्से में आकर अरुमुगा कानी ने अरुणा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।

अपनी बेटी की हत्या करने के बाद अरुमुगा कानी को पछतावा हुआ और उसने हेयर डाई पाउडर पीकर आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि, अरुमुगा कानी के पड़ोसियों ने बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सिवालपेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस वारदात को सुनने के बाद हर कोई हैरान है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH