बही उलटी गंगा , चार युवतियों ने युवक का अपहरण कर उसके साथ किया रेप , पता पूछने के बहाने कार में उठाया , और फिर एक एक कर किया रेप

देश , 23-11-2022 7:02:57 PM
Anil Tamboli
बही उलटी गंगा , चार युवतियों ने युवक का अपहरण कर उसके साथ किया रेप , पता पूछने के बहाने कार में उठाया , और फिर एक एक कर किया रेप
जालंधर 23 नवम्बर 2022 - पंजाब के जालंधर शहर में बेहद चौंकाने वाली किडनैपिंग की घटना सामने आई है। लेदर कॉम्प्लेक्स की एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे कार सवार 4 लड़कियां बेहोश करके आंखों पर पट्टी बांध कर किडनैप करके ले गईं इसके बाद नशीली दवाई खिलाकर और शराब पिलाकर चारों ने उसके साथ रेप किया।

हालांकि जिस व्यक्ति के साथ यह घटनाक्रम हुआ है, उसने थाने में शिकायत नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा कि वह विवाहित है। उसके बच्चे भी हैं। घर लौटने पर उसने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, लेकिन परिवार ने कहा कि जान बच गई इतना बहुत है हमें थाने में शिकायत नहीं करनी है।

सेक्सुअल मकसद से की गई किडनैपिंग का दावा करने वाले व्यक्ति ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह फैक्ट्री में लेबर का काम करता है। फैक्ट्री से वह घर जा रहा था कि रास्ते में कपूरथला रोड पर उसके पास आकर एक सफेद रंग की कार रूकी। कार में 4 लड़कियां बैठी थीं, जिनकी उम्र 22-23 साल के करीब थी।

लड़कियों ने जिस व्यक्ति का अपहरण किया था उसने आगे बताया की पता देखने के बहाने रोका, फिर बेहोश कर साथ ले गई कार चला रही लड़की ने एक स्लिप निकाली और कहा कि हमें इस पते पर जाना है, रास्ता बता दीजिए। व्यक्ति ने कहा कि जैसे ही वह स्लिप को देखने लगा तो उन्होंने आंखों में कुछ डाला, जिसके बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। वह बेहोश हो गया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया। कार में उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ भी पीछे बांध दिए।

इसके बाद लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे नशीली दवाई खिलाई गई। लड़कियां शराब पी रही थीं तो उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद चारों ने उसके साथ रेप किया रात को करीब 3 बजे आंखों पर पट्टी और पीछे हाथ बांध कर लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गईंं।

लेदर कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि लड़कियां किसी अच्छे परिवार से लग रही थीं। सभी आपस में अधिकतर अंग्रेजी में ही बात कर रही थीं। जब उससे कुछ कहती थीं तो पंजाबी भाषा का इस्तेमाल करती थीं। बहरहाल लेबर का काम करने वाले व्यक्ति से इनपुट लेने के बाद खुफिया विभाग भी इस मामले की तह तक जाने के लिए अपने काम में जुट गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH