उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम , एक और रेल ब्रिन के नीचे 8 बोरों में मिला 190 KG विस्फोटक

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम ,  एक और रेल ब्रिन के नीचे 8 बोरों में मिला 190 KG विस्फोटक
डूंगरपुर 16 नवम्बर 2022 -  पिछले दिनों उदयपुर - अहमदाबाद रेल मार्ग पर पर विस्फोट कर बड़ी साजिश को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की गई। अब इसी स्थान से 90 किमी दूर ऐसे ही एक और साजिश का पता चला है। जानकारी के मुताबिक, डूंगरपुर में एक रेलवे पुल के नीचे 190 किलो विस्फोटक मिला है। आसपुर थानाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डूंगरपुर के भबराना पुल के नीचे पानी में कुल 186 किलो जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई हैं। इसे एक ग्रामीण ने देख लिया जिसकी सूचना पर पुलिस ने वहां जाकर उसे बरामद कर लिया।

अच्छी बात यह रही कि भीगने के कारण विस्फोटक पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर कौन है जो इस तरह की साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले उदयपुर - अहमदाबाद रेल मार्ग पर शनिवार देर शाम विस्फोट किया गया था। इससे पटरी को नुकसान पहुंचा था। गनीमत रही कि उस दौरान कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने सुबह पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आला अधिकारी पहुंचे। रेलवे ने पूरे मामले की जांच एनआईए कौ सौंप दी है।

अहमदाबाद रेल मार्ग का पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। यहां विस्फोट करने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल किया गया था। जांच शुरू करने के साथ ही पटरियों की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया था। रविवार देर रात ट्रेनोें की आवाजाही सामान्य हो गई थी। हालांकि पूरे मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है। कुछ लिंक मिले हैं, उनके आधार पर पड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं रेलवे का कहना है कि साजिश के पीछे कौन है, इसका पता लगाया जाएगा।
उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम ,  एक और रेल ब्रिन के नीचे 8 बोरों में मिला 190 KG विस्फोटक

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH