सड़क हादसे में एयरफोर्स ऑफिसर का पूरा परिवार खत्म , ट्रक और कार की टक्कर में ऑफिसर सहित पत्नी और दो बच्चों की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क हादसे में एयरफोर्स ऑफिसर का पूरा परिवार खत्म , ट्रक और कार की टक्कर में ऑफिसर सहित पत्नी और दो बच्चों की मौत
सुमेरपुर 12 नवम्बर 2022 -  ट्रक और कार की आमने सामने की टक्कर में एयरफोर्स जवान के पूरे परिवार की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों के शव फंस गए पुलिस ने बड़ी मशक्कत से शवों को कार से बाहर निकाला।

हादसा राजस्थान के पाली - सुमेरपुर बॉर्डर पर शिवगंज - सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ है ASP बाली बृजेश सोनी ने बताया कि एयरफोर्स ऑफिसर गुलाब सिंह नेगी कार से गुजरात के कच्छ-भुज में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी पत्नी अनिता नेगी, बेटा अनिरूद्ध और 10 साल की बेटी साथ थी। हादसे में चारों की मौत हो गई। यह परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है शवों को सुमेरपुर सरकारी हॉस्पिटल में रखवाया गया है।

ASP बाली बृजेश सोनी ने बताया कि एयरफोर्स जवान उत्तराखंड से गुजरात जाते हुए शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सुमेरपुर से सिरोही की ओर निकल रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 62 पर बीपी पेट्रोल पंप के पास कार के सामने अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार का बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ने पर डिवाइडर को तोड़ते हुए कार पलट गई।

इस दौरान सामने से आ रहा ट्रक कार को खींचते हुए ले गया टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी कार दब गई। ऊपर और साइड का हिस्सा पूरा टूट गया। एयरफोर्स जवान का पूरा परिवार कार में फंस गया। हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने फोन पर मृतकों के परिजनों को सूचना दी है।

हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। कार के हिस्से भी टूटकर सड़क पर गिर गए। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
सड़क हादसे में एयरफोर्स ऑफिसर का पूरा परिवार खत्म , ट्रक और कार की टक्कर में ऑफिसर सहित पत्नी और दो बच्चों की मौत

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH