अफीम की तस्करी करते BSF का इंस्पेक्टर गिरफ्तार , भारी मात्रा में अफीम के साथ पिस्टल और कारतूस जब्त

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अफीम की तस्करी करते BSF का इंस्पेक्टर गिरफ्तार , भारी मात्रा में अफीम के साथ पिस्टल और कारतूस जब्त
जयपुर 31 अक्टूबर 2022 -  जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है. क्राइम ब्रांच ने जयपुर में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF ) का इंस्पेक्टर राजेंद्र कुड़ी भी शामिल है और वह मणिपुर में पदस्थ है. उसके अलावा दो अन्य तस्करों को पकड़ा गया है. पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन तस्करों को तार-तार कहां जुड़े हुए हैं।

क्राइम ब्रांच के अनुसार अफीम तस्करी के आरोप में पकड़ा गया BSF का इंस्पेक्टर राजेंद्र कुड़ी सीकर का रहने वाला है. वह आसाम से अपनी कार में अफीम को छिपाकर जयपुर लाता है. पुलिस ने राजेंद्र कुड़ी की कार से करीब साढ़े 04 किलो से ज्यादा अफीम बरामद की है. इसके अलावा एक पिस्टल , दो मैग्जीन और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं पुलिस ने अफीम हथियार और कार जब्त कर राजेन्द्र कुड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. दो तस्करों को चौमूं से गिरफ्तार किया गया है क्राइम ब्रांच ने उसके बाद राजेंद्र कुड़ी से पूछताछ की. पूछताछ के बाद क्लू मिलने पर पुलिस ने उसके साथ मिलकर अफीम बेचने वाले कैलाश देवंदा और मदन बराला को चौमूं इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनसे भी 01 किलो 300 ग्राम अफीम और 70 हजार रुपये की नगदी बरामद की है. पुलिस ने अफीम के इन तस्करों के कब्जे से भी एक कार को जब्त किया है. पूछताछ में सामने आया कि आसाम से लाई गई अफीम की खेप को जयपुर और सीकर इलाकों में बेचा जाता है।

बता दे की राजस्थान में अफीम की बड़े पैमाने पर तस्करी होती है. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर , जालोर जैसलमेर, जोधपुर और जिले में अफीम तस्कर बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं. अफीम तस्करी के मामले में पहले कई बार कई पुलिसकर्मियों की मिलीभगत भी सामने आ चुकी है. लेकिन BSF के इंस्पेक्टर को अफीम तस्करी करते देखकर पुलिस भी हैरत में है. बहरहाल पुलिस ड्रग्स तस्करी के इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH