नदी में बना केबल ब्रिज टूट कर गिरा , कई लोग नदी में बहे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , PM मोदी ने ली हादसे की जानकारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी में बना केबल ब्रिज टूट कर गिरा , कई लोग नदी में बहे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , PM मोदी ने ली हादसे की जानकारी
मोरबी 30 अक्टूबर 2022 -  गुजरात के मोरबी में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ब्रिज रिनोवेशन के बाद हाल ही में चालू किया गया था. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पुल टूटने से नदी में कितने लोग गिरे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि केबल ब्रिज काफी पुराना है और महज 5 दिन पहले ही इसे रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था. रिनोवेशन के बाद भी इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की.उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के लिए कहा है. पीएम मोदी ने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए भी कहा है।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं. बता दें कि इससे पहले 14 अक्टूबर को भारी बारिश के कारण दक्षिण गोवा में दूधसागर झरने में केबल ब्रिज गिर गया था. इसकी चपेट में आए 40 से ज्यादा पर्यटकों को किसी तरह बचाया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH