छत्तीसगढ़ - 09 साल की बीमार बच्ची की तकलीफ सहन नही कर पाया पिता , और उठा लिया यह कदम

मुंगेली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 09 साल की बीमार बच्ची की तकलीफ सहन नही कर पाया पिता , और उठा लिया यह कदम
मुंगेली 21 अक्टूबर 2022 -  ग्राम अमलीडीह के पुराने रास्ते में 10 दिन पहले बोरे में मिले नौ साल की बच्ची के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में मृत बच्ची के सौतेले पिता को कानपुर में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बच्ची काफी बीमार थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हुई। बेटी की तकलीफ नहीं देख पाने के कारण उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

मुंगेली कोतवाली थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह अमलीडीह के पुराने रास्ते में बोरे में बंद नौ साल की बच्ची की लाश मिली थी। शव की पहचान संध्या कुर्रे (9) निवासी ग्राम भरूवागुड़ा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि संध्या का सौतेला पिता मनोज कुर्रे फरार है। संदेह के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि मनोज कुछ साल पहले कानपुर में रह कर रिक्शा चलाता था। कानपुर के श्यामनगर चौकी क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनोज ने बताया कि कुछ साल पहले संध्या की मां कानपुर में अपने पति के साथ कमाने खाने के लिए आई थी।

इसी दौरान वह अपने पति को छोड़कर बेटी के साथ मनोज के साथ रहने लगी। दो साल पहले संध्या की मां का बीमारी के कारण देहांत हो गया। इसके बाद संध्या सौतेले पिता के साथ रह रही थी। कुछ महीने पहले संध्या की तबीयत खराब रहने लगी। मनोज ने उसका दुर्ग और रायपुर के कई अस्पतालों में उपचार कराया। इसके बाद भी उसकी स्थिति लगातार खराब हो रही थी। मनोज ने बताया कि बीमार बेटी की तकलीफ नहीं देख पाने के कारण उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी इसके बाद वह कानपुर में जाकर रहने लगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH