हाईवे पर कार और पिकअप में जबरदस्त टक्कर , हादसे में LIC के रीजनल मैनेजर सहित तीन की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाईवे पर कार और पिकअप में जबरदस्त टक्कर , हादसे में LIC के रीजनल मैनेजर सहित तीन की मौत
उदयपुर 16 अक्टूबर 2022 -  अहमदाबाद सिक्स लेन हाईवे पर पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई इस हादसे में LIC के रीजनल मैनेजर , उनकी पत्नी समेत तीन की मौत हो गई और पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। हादसा उदयपुर जिले के परसाद गांव के पास बारां के भागला घाट पर रविवार दोपहर 3 बजे हुआ। मृतक और घायल सभी गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा पिकअप के रॉन्ग साइड ओवरटेक करने से हुआ। 

दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से कार में आगे लेफ्ट साइड में बैठे 55 साल के हेमेश​​​​​​ का हाथ कट गया। सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से मौके पर दम तोड़ दिया। कार में पीछे बैठी उनकी पत्नी 48 साल की राजुल और भतीजे की पत्नी 40 साल की हीरल के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। हादसे में 45 साल के प्रमीत और 17 साल का उनका बेटा सुकेत घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार, गुजरात के नड़ियाद में वल्लभनगर निवासी परिवार के लोग नाथद्वारा में आए थे। दर्शन के बाद रविवार को लौट रहे थे। इसी दौरान सिक्स लेन पर पीछे से लेफ्ट साइड में आई पिकअप ने ओवरटेक के दौरान अचानक टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवार घायल प्रमीत और उसके बेटे सुकेत को परसाद अस्पताल पहुंचाया। पिकअप ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृअक हेमेश पटेल गुजरात में LIC में रीजनल मैनेजर है। एक महीने के बाद बेटे की शादी है। उसी के कार्ड बांटने नाथद्वारा गए थे। फिर दर्शन कर लौट रहे थे।पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH