शादीशुदा भांजे से प्यार करने की महिला को मिली सजा , पहले पीटा फिर बाल काटे उसके बाद,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादीशुदा भांजे से प्यार करने की महिला को मिली सजा , पहले पीटा फिर बाल काटे उसके बाद,,
मालदा 14 अक्टूबर 2022 -  पश्चिम बंगाल के मालदा में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) के शक में महिला के बाल काटकर इलाके में घुमाने और पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस घटना से पुरतुली इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि महिला पर अपने शादीशुदा भांजे से अवैध संबंध रखने का आरोप है. जिसने कुछ दिन पहले अवसाद के चलते आत्महत्या कर ली थी. युवक के आत्महत्या करने के बाद महिला फरार हो गई थी. उधर, आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी और परिवार ने शुक्रवार को महिला को पकड़ लिया. पति को खोने के गुस्से में पत्नी और उसके घरवालों ने महिला को जमकर पीटा. इतना ही नहीं उसके बाल भी काटे और इलाके में घुमाया. सूचना मिलने पर इंग्लिश बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई।

आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी का कहना है कि उसकी शादी दस साल पहले हुई थी. पति पेशे से ड्राइवर था. हमारे दो बच्चे हैं. कॉलोनी की ही सविता नाम की महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे. इसका विरोध करने पर महिला ने कहा कि अब वह उसके पति से संबंध नहीं रखेगी लेकिन वो नहीं मानी. धीरे-धीरे पति और महिला के संबंधों की जानकारी लोगों को भी हो गई।

युवक की पत्नी ने बताया कि कॉलोनी के लोगों को बुलाकर इस बारे में बताया गया. उनके समझाने बावजूद महिला पति से संबंध रखना चाहती थी. इसी वजह से हमारे बीच झगड़ा होता था. इसी सप्ताह मंगलवार को पति काम पर गया और खबर मिली कि उसने एसिड पी लिया है. आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद महिला भागने की फिराक में थी तभी शुक्रवार को उसे पकड़ लिया गया. इसके बाद युवक की पत्नी और परिवार वालों ने महिला को जमकर पीटा और बाल काटकर इलाके में घुमाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला अपने साथ लेकर गई है. मामले की जांच की जा रही है।

AT

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH