छात्रा से क्लासमेट ने किया रेप , फिर ब्लैकमेल कर 4 दोस्तों से कराया गैंगरेप , छात्रा ने जहर खाया

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छात्रा से क्लासमेट ने किया रेप , फिर ब्लैकमेल कर 4 दोस्तों से कराया गैंगरेप , छात्रा ने जहर खाया
जयपुर 14 अक्टूबर 2022 -  जयपुर में 10वीं क्लास की स्टूडेंट से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बहला-फुसलाकर होटल में ले गए क्लासमेट ने उसे नशीली कोल्ड कॉफी पिलाई। जब छात्रा बेहोशी की हालत में हो गई तो उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके चार दोस्तों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। लड़की को ब्लैकमेल कर उससे करीब 60 हजार रुपए भी ऐंठ लिए इन सब से तंग आकर छात्रा ने 10 अक्टूबर को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इस बीच, मालपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गुरुवार रात FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी 15 साल की नाबालिग गवर्नमेंट स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। साथ पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से उसकी दोस्ती हो गई। रिपोर्ट में बताया कि 16 अगस्त को आरोपी क्लासमेट ने उसे मिलने बुलाया। मिलने जाने पर वह उसे बहला-फुसलाकर शिकारपुरा रोड सांगानेर स्थित एक होटल में ले गया। होटल में उसे कोल्ड कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी क्लासमेट ने संबंध बनाए और रेप का वीडियो भी बना लिया।

छात्रा को होश आया तो उसे अपने साथ हुए रेप का पता चला। इस पर आरोपी ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करा दिया। इस बारे में किसी को कुछ बताने या कहने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसके 20-25 दिन बाद आरोपी ने धमकाकर लड़की को फिर मिलने के लिए बुलाया। इस बार उसने अपने चार दोस्तों को भी होटल में बुला लिया। इन चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। ये आरोपी यहीं नहीं रुके। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की से पैसे वसूलने लगे। पुलिस के मुताबिक ये 28 सितंबर तक उससे करीब 60 हजार रुपए ऐंठ चुके थे। ऐसे में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने घर पर रखा कीटनाशक पावडर खा लिया।

तीन दिन बाद अब तबीयत में कुछ सुधार हुआ तो पीड़िता ने सारी कहानी बताई। वहीं, गुरुवार को हॉस्पिटल पहुंची मालपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जांच अधिकारी महिला अनुसंधान सेल प्रभारी नारायण तिवाड़ी के अनुसार, लड़की चंदलाई में अपने मौसा के यहां लंबे समय से रह रही है। इसी दौरान सहपाठी छात्र से उसकी दोस्ती हो गई। वह उसे लेकर एक होटल पर गया था। वहीं उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने कुछ वीडियो भी बना लिए। फिर वह दोबारा होटल में लेकर गया, जहां छात्र के चार दोस्तों आयुष कुमावत, रोहित कुमावत, लखन गुर्जर और किशन मीणा ने भी छात्रा से गैंगरेप किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH